फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Incidents of theft, snatching and murder have created fear among people

Panipat News: चोरी, झपटमारी और हत्या की वारदातों से लोगों में बना भय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 02:59 AM IST
विज्ञापन
Incidents of theft, snatching and murder have created fear among people
पानीपत। औद्योगिक नगरी में पुलिस सेवा सुरक्षा और सहयोग का नारा तो दे रही है लेकिन यह पूरा नहीं हो पा रहा है। शहर में चोरी और झपटमारी के साथ हत्या की वारदात बढ़ गई हैं। बरसत रोड पर पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में बदमाशों ने छेड़छाड़ की और सेक्टर-11 में एक व्यक्ति के साथ झपटमारी कर ली। चार दिन में हत्या की दो वारदात में तीन लोगों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस मंगलवार की रात को हुए दोहरे हत्याकांड का अभी तक खुलासा ही नहीं कर पाई है। ऐसी स्थिति में लोगों में भय बैठ गया है।
विज्ञापन


बॉक्स
एटीएम में पैसे कट रहे, हाथ में नहीं आ रहे
बरसत रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम के साथ शरारती तत्वों ने छेड़छाड़ कर दी। अब उपभोक्ताओं के खाते से रुपये तो कट रहे हैं, लेकिन मशीन से बाहर नहीं आ रहे। शाखा प्रबंधक ने उपभोक्ताओं की सूचना पर सीसीटीवी कैमरे की जांच की तो मामला सामने आया। थाना सेक्टर-13/17 ने आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पंजाब नेशनल बैंक के शाखा प्रबंधक वीरेंद्र पाल सिंह ने पुलिस को शिकायत में बताया कि एक उपभोक्ता ने उनको लिखित शिकायत दी दी है। उनका कहना है कि वह 18 फरवरी की रात करीब साढ़े आठ बजे शाखा के बाहर एटीएम बूथ पर रुपये निकलवाने गया। उसके खाते से रुपये कट गए लेकिन मशीन से नहीं निकले। उन्होंने शक होने पर एटीएम बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो कुछ लोग मशीन के साथ छेड़छाड़ करते दिखे। सेक्टर-13-17 थाना पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
वीआईपी सेक्टर में छीना मोबाइल
वीआईपी सेक्टर-11 से एक व्यक्ति का बाइक सवार तीन झपटमारों ने मोबाइल झपट लिया। सेक्टर-11 के ललित भसीन ने पुलिस को बताया कि वह बुधवार को रात करीब पौने 11 बजे जीटी रोड से अपने घर पैदल जा रहा था। वह सेक्टर-11 में पहुंचा तो बाइक पर तीन नौजवान आए। उनमें से दो युवक उससे मोबाइल, आधार कार्ड, मेट्रो कार्ड छीन गौसली की तरफ भाग गए।

खेतों से लेकर गांवों व शहर चोरी बढ़ी
चोर खेतों से लेकर गांवों व शहर में सक्रिय हैं। पिछले दिनों समालखा थाना के अंतर्गत जौरासी व ढिंडार गांव के खेतों में कई ट्यूबवेलों की केबल चोरी कर ली। किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। सिवाह गांव में बुधवार को एक मकान से गहने और नकदी चोरी ली। मतलौडा में तीन बैंकों समेत 30 दुकानों के एयरकंडीशन के पंखों की मोटर और कूलिंग पाइप चोरी कर ली गई। पुलिस इनमें से किसी का पता नहीं कर पाई है।

दोहरे हत्याकांड में पुलिस खाली
नूरवाला की जसबीर कॉलोनी में मंगलवार रात को दो दोस्तों सूरज और नीरज की हत्या कर दी थी। दोनों को दिल के पास चाकू मारे थे। परिजनों ने एक दर्जन लोगों पर शक जताया था। तहसील कैंप थाना पुलिस ने इसमें बुधवार को मुकदमा दर्ज किया था। थाना और सीआईए की चार टीम अब तक आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई हैं।



वर्जन :
शहर में गश्त के साथ डायल 112 लगातार सुरक्षा व्यवस्था बनाए हुए है। इनके बीच भी पिछले दिनों कई वारदात हुई हैं। पुलिस ने कई मामलों को सुलझा दिया है। बाकी को भी जल्द ही सुलझा दिया जाएगा। दोहरे हत्याकांड में पुलिस की चार टीम काम कर रही हैं। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
लाेकेंद्र सिंह, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed