फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   In view of the festivals, two special trains will be operated

पानीपत: त्योहारों के मद्देनजर दो स्पेशल ट्रेन का होगा संचालन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
In view of the festivals, two special trains will be operated
पानीपत। आगामी त्योहारों के मद्देनजर उत्तर रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता वैष्णों देवी कटड़ा के बीच दो स्पेशल रेलगाड़ियों का संचालन शुरू किया गया है। इससे यात्रियों को सहूलियत मिल सकती है।
विज्ञापन

नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा
नई दिल्ली-स्पेशल रेलगाड़ी 01633 नई दिल्ली श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा स्पेशल रेलगाड़ी बृहस्पतिवार से नई दिल्ली से रात्रि 11:30 बजे प्रस्थान करके अगले दिन दोपहर 12.00 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा पहुंचेगी। वापसी में 01634 माता वैष्णो देवी कटड़ा-नई दिल्ली स्पेशल रेलगाड़ी 14 अगस्त को श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से रात्रि 09.10 बजे प्रस्थान करके अगले दिन पूर्वाह्न 10-30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वातानुकूलित और सामान्य श्रेणी के डिब्बों वाली यह स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग में सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला छावनी, लुधियाना, जलंधर छावनी, पठानकोट छावनी, जम्मूतवी और ऊधमपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी, जिससे जिले के सैकड़ों यात्री इन स्पेशल ट्रेन में सफर कर सकेंगे। 04033/04034 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-नई दिल्ली स्पेशल रेलगाड़ी
विज्ञापन

04033 नई दिल्ली श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा स्पेशल रेलगाड़ी शुक्रवार को नई दिल्ली से रात्रि 11:30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर 12:00 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा पहुंचेगी। वापसी दिशा में 04034 श्री माता वैष्णों देवी कटड़ा-नई दिल्ली स्पेशल रेलगाड़ी 15 अगस्त को श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से रात्रि 09:10 बजे प्रस्थान कर अगले दिन पूर्वाह्न 10:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि वातानुकूलित और सामान्य श्रेणी के डिब्बों वाली यह स्पेशल रेलगाड़ी सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला छावनी, लुधियाना, जालंधर छावनी, पठानकोट छावनी, जम्मूतवी और ऊधमपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed