फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   In three to five minutes, students explained complex chemistry principles.

Panipat News: तीन से पांच मिनट में विद्यार्थियों ने समझाए रसायन विज्ञान के जटिल सिद्धांत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 07:08 PM IST
विज्ञापन
In three to five minutes, students explained complex chemistry principles.
- आईबी पीजी कॉलेज में केम क्वेस्ट प्रतियोगिता का आयोजन, काशिश ने हासिल किया पहला स्थान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। आईबी कॉलेज के रसायन विज्ञान विभाग की ओर से बीएससी अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए केम क्वेस्ट : क्विक कॉन्सेप्ट टॉक्स प्रस्तुति प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने रसायन विज्ञान के विभिन्न विषयों पर तीन से पांच मिनट की प्रभावशाली प्रस्तुतियां देकर अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता में काशिश ने प्रथम, नैंसी ने द्वितीय और प्राची ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि अंजू और नीलम को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

विभागाध्यक्ष डॉ. विक्रम कुमार ने कहा कि ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों की विषयगत समझ को मजबूत करने के साथ उनमें आत्मविश्वास और वक्तृत्व कौशल विकसित करती हैं। प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह ने विजेताओं और प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह की रचनात्मक गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कार्यक्रम का समन्वय डॉ. वसुंधरा मदान ने किया। आयोजन में सुमित ने विशेष सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed