{"_id":"64f0f5f6962df7703a0f37fa","slug":"in-the-transaction-the-former-partner-fired-at-the-blanket-businessman-the-laborer-was-hit-in-the-chest-panipat-news-c-244-1-sknl1015-5135-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: लेनदेन में पूर्व पार्टनर ने कंबल कारोबारी पर चलाई गोली, मजदूर की छाती में लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: लेनदेन में पूर्व पार्टनर ने कंबल कारोबारी पर चलाई गोली, मजदूर की छाती में लगी
विज्ञापन
पानीपत। शिव नगर में पुराने हिसाब की बात करने की रंजिश में पूर्व पार्टनर ने कारोबारी पर गोली चला दी। पहली गोली से कारोबारी किसी तरह बच गया, लेकिन आरोपी ने दूसरी गोली चलाई तो वह मजदूर की छाती में जाकर लगी, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। घायल को सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां से एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर वह उपचाराधीन है। किशनपुरा चौकी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की धरपकड़ शुरू कर दी है।
नूरवाला की जावा कॉलोनी निवासी अजय ने बताया कि उसके भाई संजय का शिव नगर में गली नंबर पांच में श्री बालाजी ट्रेडिंग कंपनी के नाम से वेस्ट (कंबल) का गोदाम है। उसके भाई संजय ने शुरू में रिंकू उर्फ मनोज निवासी खटीक बस्ती के साथ पार्टनरशिप में काम शुरू किया था। जिसके बाद वह दोनों अलग-अलग हो गए। रिंकू की तरफ ढाई से तीन लाख रुपये बकाया रह गए थे। बुधवार रात वह, राहुल निवासी कानपुर, रविंद्र निवासी आजमगढ़, शेर सिंह निवासी दीवाना के साथ गोदाम पर काम कर रहे थे। काम पूरा होने के बाद वह सभी गोदाम के बाहर बैठकर खाना खा रहे थे। इसी बीच रिंकू उर्फ मनोज अपने साथी अंकित के साथ आया और उसे पूछने लगा कि यहां क्या कर रहे हो। इसी बीच उनकी बातचीत शुरू हो गई। रिंकू के पास उनके कुछ रुपये बकाया थे तो उसने बातों-बातों में रिंकू को पुराने हिसाब किताब के बारे में जिक्र कर दिया। इसी वजह से वह तैश में आ गया और उसने जान से मारने की धमकी दी। जान से मारने की नीयत से उस पर पिस्टल से गोली चला दी। वह बचाव करते हुए नीचे झुक गया, जिसके बाद आरोपी ने दूसरा फायर किया, जो साथ खड़े राहुल की छाती में लगी।
छाती में गोली लगते ही राहुल जमीन पर जा गिरा। इससे अफरातफरी मच गई। आरोपी रिंकू जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। इसके बाद वह राहुल को लेकर सामान्य अस्पताल पहुंचे, जहां से उसे रेफर कर दिया। उन्होंने घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की धरपकड़ में टीम जुट गई है, जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।
-राकेश शर्मा, प्रभारी, सेक्टर-29 थाना पुलिस।