फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   In the second phase, students made distance, nominal application

दूसरे चरण में विद्यार्थियों ने बनाई दूरी, नाममात्र आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
In the second phase, students made distance, nominal application
पानीपत। नियम 134ए के तहत दाखिलों के लिए दूसरी चरण की प्रक्रिया से विद्यार्थियों ने दूरी बना ली है। पहले चरण हाल का हाल देखकर दूसरे चरण से लोगों ने दूरी बना ली। बुधवार को आवेदन की अंतिम तिथि तक महज 20 फीसदी विद्यार्थियों ने ही आवेदन किया है। उधर, पहले चरण के सभी दाखिल पूरे हुए बगैर दूसरे चरण के दाखिले शुरू होने से अभिभावकों में रोष हैं।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने दूसरे चरण के लिए अंतिम तिथि दो फरवरी रखी थी। इस दौरान सिर्फ वे विद्यार्थी ही आवेदन कर सकते थे, जिन्होंने मूल्यांकन परीक्षा पास की हो और पहले ड्रा में नाम नहीं आया हो। इस तरह 694 सीटों के लिए दूसरे चरण की आवेदन प्रक्रिया में बुधवार को अंतिम तिथि तक बेहद कम आवेदन आए।
विज्ञापन

शिक्षा अधिकारियों की मानें तो दूसरे चरण का ड्रा सात फरवरी को घोषित किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि दूसरे चरण में शामिल सभी विद्यार्थियों का दाखिला सुनिश्चित करने के लिए दाखिला लेने से मना नहीं करने वाले स्कूल अलॉट किए जाएंगे। दाखिला प्रक्रिया 9 से 18 फरवरी तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दाखिलों को लेकर स्थिति स्पष्ट करे विभाग
नियम 134ए के तहत पहले ड्रा में शामिल विद्यार्थी अभिभावकों के साथ डेढ़ महीने से दाखिला लेने के लिए धक्के खा रहे हैं। पहले चरण में शामिल 213 विद्यार्थियों का अभी तक दाखिला नहीं हुआ, जबकि विभाग ने दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू कर दी। हमारी मांग है कि शिक्षा विभाग पेंडिंग विद्यार्थियों के दाखिलों को लेकर स्थिति स्पष्ट करें। ताकि विद्यार्थियों व अभिभावकों की परेशानी कुछ हद तक दूर हो सके। -सुनील कुमार, संयोजक, छात्र-अभिभावक संघ, सोनीपत

नियम 134ए के तहत दूसरे चरण की आवेदन प्रक्रिया बुधवार को पूरी हो चुकी है। इसका ड्रा सात फरवरी को जारी किया जाएगा। जिसमें उन्हीं विद्यार्थियों को शामिल किया जाएगा, जिन्होंने आवेदन किया है। ड्रा में शामिल विद्यार्थियों को वो स्कूल ही अलॉट किए जाएंगे, जो विद्यार्थियों को दाखिला दे रहे हैं। पहले चरण के तहत जैसे आदेश मिलेंगे, उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। - बृजमोहन गोयल, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed