फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   In the enmity, the friend killed the young man by hitting him with a rod.

दो माह पुरानी रंजिश में दोस्त ने की युवक तेजधार हथियार से सिर में वार कर हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
In the enmity, the friend killed the young man by hitting him with a rod.
पानीपत। कुलदीप नगर में दोस्त ने दो माह पुरानी रंजिश में 24 वर्षीय युवक की रॉड से सिर पर वार कर हत्या कर दी। परिजनों के अनुसार आरोपी की दो माह पहले हुई मामूली हाथापाई हुई थी, जिस रंजिश में उसने वारदात को अंजाम दिया और छत से कूदकर फरार हो गया। दोस्तों ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। परिजन मृतक की दुकान पर पहुंचे, जहां उसे मृत पड़ा देखकर उनके पैरों तले की जमीन खिसक गई। पुराना उद्योग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन

पुराना औद्योगिक थाने की पुलिस को दी शिकायत में गढ़ी सिकंदरपुर गांव निवासी सुरेश ने बताया कि उसका मछली पालन का काम है। उसका भतीजा विनेश कश्यप (25) पुत्र नरेश की कुलदीप नगर में चिकन (मीट) की दुकान है। भतीजे विनेश का दो माह पहले जितेंद्र उर्फ घोड़ा पुत्र सतपाल के साथ झगड़ा हो गया था, जिसके बारे में विनेश ने उसे बताया था। इसके बाद जितेंद्र विनेश के घर आने-जाने लगा। छह अक्तूबर को विनेश रात नौ बजे घर खाना लेने आया था। उसने कहा था कि उसकी दुकान पर जितेंद्र आया है। इसलिए वह उसके लिए खाना लेकर दुकान पर जा रहा है। वह रात को दुकान पर ही रुकेगा। उसे शुक्रवार सुबह सूचना मिली कि जितेंद्र ने रात करीब दो बजे पुरानी रंजिश के चलते विनेश की रॉड से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। वह मौके पर पहुंचे तो विनेश का शव पड़ा था। उसका मुंह कपड़े से बंधा था। सिर में काफी चोट लगी थी।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि रात करीब ढाई बजे विनेश के दोस्त राम, लक्ष्मण और चुटिया उनके घर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि विनेश की दुकान पर उन्होंने शराब पार्टी की थी। पार्टी में दोस्त राम, लक्ष्मण, चुटिया, रोहित कालिया और जितेंद्र उर्फ घोड़ा थे। उन्हें पार्टी करते-करते रात हो गई। इसी वजह से वे दुकान की छत पर जाकर सो गए। जबकि जितेंद्र, विनेश और रोहित कालिया नीचे सो रहे थे। रात करीब डेढ़ बजे जितेंद्र ने अपने साथी बुलाए और विनेश का मुंह कपड़े से बांध दिया। इसके बाद दुकान में रखी लोहे की रॉड से सो रहे विनेश के सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी। जितेंद्र ने विनेश के हाथ-पैर व शरीर के अन्य हिस्सों पर हमला करता रहा। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी दुकान की छत से कूदकर फरार हो गया। उसके साथ रोहित कालिया भी भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनेश शादीशुदा था। उसका चार वर्षीय बेटा अमृत है। उसकी पत्नी इशिका है, जिससे कोर्ट में तलाक केस चल रहा था। वह तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। उसकी छोटी बहन आरजू (22) शादीशुदा है। सबसे छोटा भाई विकास (16) पढ़ाई करता है। पिता नरेश कश्यप का करीब चार साल पहले देहांत हो चुका है। मां सुनीता गृहिणी हैं।

वर्जन
मृतक के चाचा की शिकायत पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। उसके दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है। जल्द ही हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
- बंसी लाल, कार्यकारी प्रभारी, पुराना औद्योगिक थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed