{"_id":"67ddd72fbf1efde343095f5c","slug":"in-the-double-murder-case-the-family-members-created-a-ruckus-at-the-sp-office-in-the-morning-panipat-news-c-244-1-pnp1001-133995-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: दोहरे हत्याकांड में सुबह परिजनों का एसपी कार्यालय पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: दोहरे हत्याकांड में सुबह परिजनों का एसपी कार्यालय पर हंगामा
विज्ञापन
पानीपत। नूरवाला की जसबीर कॉलोनी में दो दोस्तों की हत्या में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों प्राथमिक पूछताछ में हत्या की वारदात को कबूल किया है। वहीं परिजनों ने इससे पहले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग के लिए जिला सचिवालय पर हंगामा काटा। परिजन धरने पर बैठ गए और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। डीएसपी राजबीर ने परिजनोंं को समझाकर शांत किया। डीएसपी ने मौजिज लोगों को एसपी से मिलवाया। एसपी ने उनको आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का भरोसा दिया। एसपी ने इसके दो घंटे बाद करीब दो बजे मीडिया से रूबरू होकर मामले का पटाक्षेप किया।
पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने बताया कि नूरवाला की जसबीर कॉलोनी में दो दोस्तों की हत्या के मामले में दो आरोपियों को सीआईए टू की टीम ने गिरफ्तार किया है। सीआईए टू प्रभारी फूल कुमार की टीम को शुक्रवार को गुप्त सूचना पर चौटाला रोड से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गौरव उर्फ जलेबी व हरदीप उर्फ हैप्पी निवासी जसबीर कॉलोनी नूरवाला के रूप में हुई। दोनों ने कहासुनी की रंजिश रखते हुए हत्या की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उनकी करीब 20 दिन पहले किसी बात को लेकर कॉलोनी निवासी सूरज, नीरज व इनके साथियों के साथ कहासुनी हुई थी। इसके बाद होली के दिन भी उनकी कहासुनी हो गई। दोनों आरोपियों ने कहासुनी की रंजिश रखते हत्या की साजिश रची। 18 मार्च की रात सूरज व नीरज कॉलोनी में एक खाली प्लाट में बैठे थे। इसकी जानकारी मिलते ही दोनों आरोपी चाकू लेकर वहा पहुंचे और नीरज व सूरज पर चाकू के हमला कर दोनों की हत्या कर मौके से भाग गए थे। दोनों आरोपियों को शनिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। जहां से पुलिस रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ की जाएगी। विदित है कि सूरज व नीरज की 18 मार्च की रात को चाकू मारकर हत्या कर दी थी।