{"_id":"68b20cbf23ee2102dc06ed76","slug":"in-photography-our-vision-is-more-important-than-the-camera-rajesh-panipat-news-c-244-1-pnp1011-142796-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोटोग्राफी में कैमरे से ज्यादा जरूरी है हमारा विजन : राजेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोटोग्राफी में कैमरे से ज्यादा जरूरी है हमारा विजन : राजेश
Sat, 30 Aug 2025 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sat, 30 Aug 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
आर्य पीजी कॉलेज में फोटोग्राफी कार्यशाला में मौजूद विद्यार्थी और कॉलेज स्टाफ। स्रोत: कॉलेज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। आर्य पीजी कॉलेज में शुक्रवार को जनसंचार विभाग की ओर से कैनन इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में फोटोग्राफी विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य प्रशिक्षक के तौर पर कैनन इंडिया से कैमरा विशेषज्ञ राजेश कामत व सहायक प्रशिक्षक हसन रहे। कार्यशाला में मंच संचालन प्राध्यापक शिवांक रावल ने किया। राजेश कामत ने बताया कि फोटोग्राफी में कैमरे से भी ज्यादा जरूरी है हमारा विजन। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि कैमरा उन्हीं क्षणों को कैद करेगा जैसा हम सोचेंगे और जैसा हमारा नजरिया होगा।
कॉलेज प्राचार्य प्रो. डॉ. जगदीश गुप्ता ने कहा कि इस तरह की कार्यशालाएं कलात्मक क्षमता और रचनात्मक सोच को प्रदर्शित करने का बेहतरीन अवसर प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि आज सोशल मीडिया के दौर में फोटोग्राफी का महत्व तो बढ़ा ही है साथ ही इसकी जिम्मेदारी और मायने भी बदल चुके हैं। कार्यशाला में राजेश कामत व हसन का कॉलेज प्राचार्य व जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. दिनेश गाहल्याण ने स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। डॉ. जगदीश गुप्ता ने कार्यशाला के सफल आयोजन के लिए जनसंचार विभाग के सभी प्राध्यापकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खुद को जानने के लिए मुश्किलों का सामना करना बेहद जरूरी है। कार्यशाला में जनसंचार विभाग के विद्यार्थियों के साथ-साथ बीकॉम आनर्स, बीबीए व बीसीए के विद्यार्थियों ने भी भाग लिया। इस अवसर पर प्राध्यापक केशव कौशिक, गजल पांचाल व सोनू अठावले समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन