फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   In-laws reported being hit by a cow, maternal family found marks on the neck, alleged preparations were being made for the last rites.

Panipat News: ससुरालियों ने गाय की टक्कर लगने की दी सूचना, मायका पक्ष को गर्दन पर मिले निशान, आरोप संस्कार की थी तैयारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
In-laws reported being hit by a cow, maternal family found marks on the neck, alleged preparations were being made for the last rites.
रानी का फाइल फोटो। परिजन
पानीपत। थाना सदर क्षेत्र के सिठाना गांव में मंगलवार शाम महिला रानी (32) की फंदा लगाने से मौत हो गई। मायके पक्ष ने महिला के पति अजीत व अन्य ससुरालियों पर हत्या कर फंदे पर लटकाने के आरोप लगाए। मृतका के भाई ने बताया कि उन्हें सूचना दी गई थी कि उसे गाय ने टक्कर मार दी। जब वह मौके पर पहुंचे तो अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। उन्हें शव के पास जाने से रोक दिया। पुलिस ने शिकायत पर पति, सास, ससुर समेत पांच के खिलाफ हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली।
विज्ञापन

अर्जुन नगर निवासी सुनील कुमार ने बताया कि उनकी बहन रानी की शादी नवंबर 2011 में सिठाना गांव निवासी अजीत के साथ हुई थी। मंगलवार शाम को उन्हें फोन पर सूचना मिली कि रानी को गाय ने टक्कर मार दी है और उसकी हालत गंभीर है, वह तुरंत ही सिठाना गांव में पहुंच गए। गांव में रानी के अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही है। उन्होंने रानी का शव देखने के लिए कहा तो ससुरालियों ने शव के पास जान से रोक दिया, जिस पर उन्हें कुछ शक हुआ और पुलिस को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो रानी के गले पर निशान मिले। जिस पर मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या कर शव फंदे पर लटकाने के आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने पति अजीत, सास सुंदरी, ससुर नवाब और अजीत के भाईयों अमित, दीपक व प्रमजीत पर हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने के आरोप लगाए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बार हो चुकी थी पंचायत
सुनील का आरोप है कि अजीत भवन निर्माण की ठेकेदारी करता है। वह नशा करने का आदी है और वह रानी के साथ मारपीट करता था। कई बार रात को ही उनके घर छोड़कर चला जाता था। गांव में कई बार दोनों पक्षों की पंचायत भी हुई। रविवार को भी उनके घर पर झगड़ा हुआ था। रानी ने फोन कर इसकी जानकारी दी थी। जिस पर उसने घर आने को कहा था, लेकिन बाद में रानी ने ही आने से मना कर दिया था।


मृतका के भाई की शिकायत पर हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी लगाने से मौत होना पाया गया। विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
-नीरज, प्रभारी थाना सदर

रानी का फाइल फोटो। परिजन

रानी का फाइल फोटो। परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed