फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   In Kurana village, a farmer burned crop residue on two acres.

Panipat News: कुराना गांव में किसान ने दो एकड़ में लगे फसल अवशेष जलाए

Fri, 17 Oct 2025 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 17 Oct 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
In Kurana village, a farmer burned crop residue on two acres.
कुराना गांव में किसान द्वारा जलाए गए फसल अवशेष। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इसराना। धान के चालू सीजन में वीरवार को फसल अवशेष जलाने का पहला मामला सामने आया है। कुराना गांव में किसान रणधीर ने करीब दो एकड़ धान की फसल में खड़े अवशेष को जला दिया। कृषि विभाग विभाग की टीम हरसेक पोर्टल के मदद से लोकेशन पर जाकर जांच की। विभाग ने किसान के खिलाफ थाना मतलौडा पुलिस में मुकदमा दर्ज करा दिया है और पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। वहीं सरकारी योजनाओं के लिए भी आवेदन करने में भी ब्लैकलिस्ट कर दिया है।

खंड कृषि अधिकारी शमशेर मलिक व सहायक तकनीकी अधिकारी ओमपाल मलिक ने बताया कि हरसेक पर कुराना गांव में फसल अवशेष जलाने की लोकेशन मिली थी। टीम ने मौके पर जांच की तो किसान रणधीर का खेत मिला। किसान पर पांच हजार रुपये जुर्माना लगाया है। वहीं फील्ड मैन शमशेर सिंह ने पराली जलाने की शिकायत चौकी पुलिस उरलाना को शिकायत दी। पुलिस ने किसान रणधीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। किसान के रिकॉर्ड में रेड एंट्री भी की गई है। किसान अब दो साल तक एमएसपी पर अपनी कोई भी फसल नहीं बेच पाएगा और किसी भी सरकारी योजना का लाभ नहीं ले सकेगा। कृषि विभाग के उप निदेशक डाॅ. आत्मा राम गोदारा ने कहा कि विभाग ने इस बार जिले में जीरो आगजनी का लक्ष्य रखा गया है। किसानों से अपील है कि खेतों में धान के अवशेष ना जलाए और धान की पराली की बेलर से गांठ बनवाए या रोटावेटर व सुपर सीडर से फसल अवशेषों को मिट्टी में मिलाएं। विभाग द्वारा 1200 रुपये प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि दी जाती है। पर्यावरण संरक्षण में किसान भी अपनी भागीदारी दर्ज कराएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed