Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   In class 12th, the body of a student injured after coming to compartment in two papers was found on the railway track.

बारहवीं के दूसरे प्रयास में दो पेपर में कंपार्ट आने से आहत हर्ष का शव रेलवे ट्रैक पर मिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
In class 12th, the body of a student injured after coming to compartment in two papers was found on the railway track.
पानीपत। 12वीं में दो पेपरों में कंपार्ट आने से आहत 21 वर्षीय युवक का दिल्ली में नरेला और ओलंबी कलां के बीच रेलवे ट्रैक पर शव मिला। युवक बुधवार शाम छह बजे चचेरी बहन को डांस एकेडमी छोड़ने के लिए घर से निकला था। उसके बाद लापता हो गया। रात 12:05 बजे जीआरपी ने परिजनों को शव मिलने की सूचना दी। परिजन बृहस्पतिवार को दिल्ली पहुंचे। वहां पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

आठ मरला कॉलोनी निवासी देवेंद्र कुमार ने बताया कि उसकी गौशाला के पास इन्वर्टर-बैटरी की दुकान है। उसके दो बेटे हैं। छोटा बेटा हर्ष (21) 12वीं कक्षा में पढ़ता था। बुुधवार शाम को रिजल्ट आया था। उसने परिवार को कुछ नहीं बताया और चचेरी बहन को डांस एकेडमी छोड़ने के लिए एक्टिवा से निकल गया। बहन को एकेडमी छोड़ने के बाद वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। उन्होंने बेटे को कॉल की तो फोन स्विच ऑफ मिला। वह लगातार प्रयास करते रहे। कोई सुराग न मिलने पर उन्होंने बुधवार रात नौ बजे डायल 112 पर सूचना दी और थाने में जाकर गुमशुदगी की शिकायत दी। वह लगातार प्रयास कर रहे थे। रात 12:05 पर फोन ऑन हुआ तो उन्होंने बेटे के फोन पर दोबारा कॉल की। कॉल जीआरपी में तैनात एक पुलिसकर्मी ने उठाई। उसने शव मिलने की सूचना दी।
विज्ञापन

शिनाख्त बताई तो पुलिसकर्मी ने भेजी फोटो, खिसकी पांव तले की जमीन
जीआरपी में तैनात पुलिसकर्मी ने परिजनों से पहले बेटे की पहचान पूछी। कद, रंग और कपड़े बताने के बाद पुलिसकर्मी ने परिजनों के पास हर्ष के शव की फोटो भेजी। उसे देखते ही उनके पांव तले की जमीन खिसक गई। पुलिसकर्मी ने बताया कि हर्ष का शव नरेला और ओलंबीकलां के बीच में रेलवे ट्रैक पर मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले आर्ट साइड से कर चुका था 12वीं, अब साइंस से दोबारा कर रहा था
परिजनों ने बताया कि हर्ष ने आर्ट साइड से पहले बारहवीं की थी, उस समय वह पास भी हो गया था, लेकिन उसके नंबर कम आए थे। इस बार उसने दूसरी बार साइंस से 12वीं करने का मन बनाया था। संजय कॉलोनी स्थित लिटिल ऐंजल स्कूल के प्रधानाचार्य के अनुसार हर्ष मेहनती छात्र था। हर्ष की बायोलॉजी और कैमेस्ट्री विषय में कंपार्ट आई थी, जबकि अंग्रेजी, हिंदी और फिजिक्स विषय में पास था। जिस रिजल्ट से हर कोई हैरान था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed