फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   in city 25 collony, prastaw, cm green flag

शहर में नए 25 सेक्टरों का प्रस्ताव मंजूर, सीएम की हरी झंडी का इंतजार

Sun, 22 Jan 2017 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत। Updated Sun, 22 Jan 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
in city 25 collony, prastaw, cm green flag
पानीपत - फोटो : पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पानीपत। औद्योगिक नगरी में जल्द ही नए 25 सेक्टर डेवलप किए जाएंगे। हुडा प्रशासक ने डीटीपी के इस प्रस्ताव को मंजूर कर दिया है। निदेशालय से मंजूरी मिलते ही सेक्टरों की प्लाटिंग और टेंडरिंग शुरू कर दी जाएगी। शहर के चारों तरफ बनाए जाने वाले इन सेक्टर डेवलप होने के बाद शहर की तस्वीर बदल जाएगी।
शहर में नए 25 सेक्टर विकसित करने का मास्टर प्लान पानीपत के डीटीपी विभाग ने कुछ महीने पहले रोहतक मंडल में पास करवाने के लिए भेजा था। इस प्लान के प्रस्ताव को रोहतक मंडल ने पास कर दिया है। अब मास्टर प्लान को आगे पास होने के लिए पंचकूला हेड ऑफिस में भेज दिया है। यहां से प्लान को कई उच्च अधिकारियों के पास करने के बाद मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा। इसके बाद स्थानीय विभाग के पास नोटिस आते ही सेक्टरों को विकसित करने का प्लान किया जाएगा। इन नए सेक्टरों में 41 नंबर से लेकर 66 तक सेक्टर काटे जाएंगे।
विज्ञापन

पानीपत शहर में नए 25 सेक्टर विकसित करने के लिए जिला योजना विभाग ने कई महीने पहले शहर में सर्वें किया गया था। इसके बाद अक्तूबर 2016 में प्लान को पूर्ण रूप दे दिया था। इसके बाद नंवबर में प्लान को रोहतक मंडल हुडा प्रशासन के पास मंजूरी के लिए भेज दिया गया था। मास्टर में प्लान के हिसाब से शहर के नए सेक्टर 41 से शुरू होकर 66 सेक्टर तक को मंजूरी दे दी है। प्रशासक के बाद सेक्टरों को मंजूरी के लिए निदेशालय में भेजा जाएगा। इस हिसाब से प्लान का पहला चरण पार कर लिया है। जिला योजनाकार ने बताया कि पहले तो प्लान को मैन्युअल बनाया जाता था। इस कारण पहले बनाए जाने वाले मास्टर प्लान को विभाग को कई बार बनाकर भेजना पड़ता था। लेकिन, अबकी बार सेटेलाइट से तस्वीर ली गई है। इस वजह से पहली बार भेजे गए प्लान को ही पास कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर बन जाएगा खूबसूरत
नए सेक्टरों के बनने के बाद शहर की तस्वीर देखने लायक होगी। सेक्टर बनने के बाद शहर स्मार्ट सिटी बन जाएगा। अभी जिले की जनसंख्या 12 लाख के करीब है। इनमें से अधिकतर जनसंख्या गांवों में रहती है। ग्रामीण शहरों की ओर आ रहे है। 25 नए सेक्टर बन जाएंगे तो ग्रामीणों को सेक्टरों में रहने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इससे शहर वर्तमान से बेहतर हो जाएगा। 2021 तक के प्लान तक शहर में 40 तक सेक्टर बने हैं। इन्हें विकसित किया जा रहा है।


2031 तक विकसित किए जाने वाले पानीपत शहर में नए 25 सेक्टरों का मास्टर प्लान रोहतक मंडल को भेजा गया था। इसके बाद पहला चरण रोहतक मंडल ने पास कर दिया है। अब प्लान पंचकूला जा चुका है। वहां पर प्लान को कई उच्च अधिकारी अनुमति देंगे। इसके बाद उसे मुख्यमंत्री के पास भेजा जाएगा।
अरविंद्र ढुल, डीटीपी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed