फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Improvement in Corona, schools will open from first to ninth grade from today

कोरोना में सुधार, पहली से नौवीं कक्षा तक आज से खुलेंगे स्कूल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Improvement in Corona, schools will open from first to ninth grade from today
पानीपत। कोरोना संक्रमण की स्थिति में सुधार होने पर सरकार ने पहली से नौवीं कक्षा तक के स्कूलों को भी खोलने की हरी झंडी दे दी है। वीरवार से सभी विद्यार्थी स्कूल जा सकेंगे। हालांकि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्कूलों में कोविड नियमों का पालन करना अनिवार्य रहेगा। स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों को अभिभावकों की लिखित अनुमति भी लानी होगी।
विज्ञापन

ओमिक्रॉन वैरिएंट की खतरे को देखते हुए सरकार ने एक जनवरी से स्कूल बंद कर दिए थे। स्थिति में सुधार होने पर सरकार ने शुरुआती चरण में एक फरवरी से 10वीं से 12वीं कक्षा तक के स्कूलों को खोल दिया था। अब पहली से नौवीं कक्षा तक के स्कूलों को भी खोलने को लेकर हरी झंडी दे दी है। हालांकि देर शाम तक शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में लिखित आदेश जारी कर दिए। उधर, स्कूलों में सभी कमरों को सैनिटाइज करवाया गया।
विज्ञापन

जारी नियमों के तहत विद्यार्थियों को स्कूल में मिड डे मील नहीं मिलेगा। उन्हें घर से ही भोजन लेकर आना होगा। साथ ही शिक्षकों से डेढ़ घंटे पहले विद्यार्थियों की छुट्टी होगी। स्कूल सुबह नौ बजे से लगेगा। स्कूलों ने भी अपनी तैयारी पूरी कर ली है। उधर, शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जिन विद्यार्थियों को सर्दी- जुकाम की शिकायत होगी अथवा अस्वस्थ होंगे, उन्हें स्कूल में प्रवेश नहीं मिलेगा। छोटे बच्चों के लिए वैक्सीनेशन अनिवार्य नहीं है लेकिन 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों को डोज लगवाना अनिवार्य है। अध्यापकों के लिए समय सुबह 9 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक और विद्यार्थियों के लिए समय दोपहर एक बजे तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

80 फीसदी विद्यार्थियों को लगी वैक्सीन की डोज
शिक्षा विभाग अनुसार15 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 80 फीसदी से अधिक विद्यार्थियों को कोरोना वैक्सीन लग चुकी हैं। जो शेष हैं, उन्हें भी जल्द वैक्सीन की डोज लगवा दी जाएगी। स्कूल आने के लिए किसी भी विद्यार्थी को बाध्य नहीं किया जाएगा। जो अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजना चाहते, उनके लिए ऑनलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी।

- पहली से नौवीं कक्षा तक के स्कूल वीरवार से खुल रहे हैं। हालांकि निदेशालय की ओर से देर शाम तक पत्र जारी नहीं किया गया है। स्कूल खोलने को लेकर विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। स्कूलों में कोरोना गाइडलाइन का पालन करना होगा। किसी भी विद्यार्थी को स्कूल आने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा। जो अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजना चाहते, उनके लिए ऑनलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी। - रमेश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed