फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   IMA, distribute, panipat, haryana

आईएमए और आईआरएस हड़ताल को लेकर हुई दो फाड़

Thu, 01 Sep 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत। Updated Thu, 01 Sep 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
IMA, distribute, panipat, haryana
आईएमए - फोटो : पानीपत
पानीपत। स्वास्थ्य विभाग की लगातार छापेमारी के विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल करने के फैसले पर आईआरएस और आईएमए दो फाड़ हो गई है। आईआरएस की मनमानी से नाराज आईएमए ने आईआरएस को समर्थन नहीं दिया है। यही वजह रही कि रेडियोलॉजिस्ट की हड़ताल का शहर में खास प्रभाव नहीं पड़ा। शहर के लगभग सभी अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे हुए। हालांकि, आईएमए ने आईआरएस के हड़ताल पर जाने के फैसले को सही बताया है।
विज्ञापन


 स्वास्थ्य विभाग पर गलत कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए वीरवार को आईआरएस (इंडियन रेडियोलोजिस्ट सोसाइटी) अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चली गई है। लेकिन, उसको आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) के फैसले से झटका लगा है। आईएमए ने हड़ताल को समर्थन देने से मना कर दिया। आईएमए का तर्क है कि हड़ताल पर जाने से पहले आईआरएस ने उनसे बात नहीं की, न ही उन्हें विश्वास में लिया। आईआरएस को उम्मीद के मुताबिक प्रशासन की तरफ से भी प्रतिक्रिया नहीं मिली। पूरा दिन सभी अस्पतालों में सामान्य रूप से अल्ट्रासाउंड व एक्स-रे हुए।
विज्ञापन


विदित है कि आईआरएस ने राष्ट्रीय स्तर की बैठक में स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने का फैसला सुनाया था। आईआरएस का आरोप था कि स्वास्थ्य विभाग बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की आड़ में अस्पतालों में छापेमारी कर उन्हें परेशान कर रहा है। उन पर झूठे मुकदमें दर्ज करवा रहा है। निजी अस्पतालों में छापेमारी कर स्वास्थ्य विभाग उन्हें बेइज्जत कर रहा है। आईआरएस ने सरकार पर दबाव बनाने के लिए वीरवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल का बिगुल बजाया था,लेकिन हड़ताल उम्मीद के मुताबिक कम प्रभावशाली रही। हालांकि आईएमए ने आईआरएस के हड़ताल पर जाने के फैसले को सही करार दिया है,लेकिन समर्थन देने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईएमए हड़ताल के मुद्दे पर आईआरएस को समर्थन नहीं दे रही है। आईआरएस ने हड़ताल पर जाने से पहले आईएमए को विश्वास में नहीं लिया। हालांकि, आईआरएस का हड़ताल पर जाने का फैसला सही है। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पताल में छापेमारी कर डॉक्टरों पर झूठा केस दर्ज कराया है। अस्पतालों के नाम खराब किए जा रहे है। इस मुद्दे पर आईएमए अपनी और आईआरएस अपनी लड़ाई लड़ रही है।
पंकज मुटनेजा, राज्य  प्रधान, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed