{"_id":"385ea13fd389efd0010b55be4ba1b4cf","slug":"illegal-meat-market-a-15-day-ultimatum-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीट मार्केट अवैध, 15 दिन का अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीट मार्केट अवैध, 15 दिन का अल्टीमेटम
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
Updated Sun, 31 May 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के सामाजिक संगठनों ने लालबत्ती चौक स्थित मीट मार्केट को अवैध बताया है और प्रशासन और नगर निगम को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है। संगठनों ने मार्केट बंद न होने पर अनिश्चितकालीन धरना देने की चेतावनी दी है।
शहर के सामाजिक संगठनों ने रविवार को असंध रोड में बैठक की और लालबत्ती चौक स्थित मीट मार्केट से होने वाली परेशानियों पर विचार किया।
मानव रक्षा संगठन के प्रधान मा. हुकम सिंह कादियान ने कहा कि राज्य जन सूचना अधिकारी और कार्यकारी अभियान नगर निगम की ओर से दी सूचना में लालबत्ती चौक स्थित मीट मार्केट को अवैध बताया है। उन्होंने पांच प्वाइंट पर आरटीआई के तहत सूचना मांगी थी।
इसमें जन सूचना अधिकारी ने मीट मार्केट को अवैध रूप से चलने और नगर निगम की ओर से किसी तरह लाइसेंस न मिलना है।
मार्केट स्थित 22 दुकानों में से कोई भी प्रमाणित नहीं है। उन्होंने स्कूल और मार्केट की दूरी की कोई जानकारी नहीं होना बताया है उन्होंने कहा कि वे अक्तूबर 2013 से मीट मार्केट को हटवाने की मांग कर रहे हैं और इसको लेकर कई बार प्रशासन को ज्ञापन देने के साथ धरने पर भी बैठ चुके हैं।
विज्ञापन
जुलाई 2014 में लघु सचिवालय के सामने धरना दिया था। इसमें तत्कालीन डीसी ने बीच में आकर मीट मार्केट को हटवाने का आश्वासन दिया था, लेकिन इसमें आज तक कुछ नहीं हो सका है। जिससे सामाजिक संगठनों में रोष व्याप्त है।
उन्होंने कहा कि प्रशासन व नगर निगम मीट मार्केट को लेकर 15 दिन में फैसला नहीं लेते हैं तो वे मीट मार्केट में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने को मजबूर होंगे। इस मौके पर आर्य निर्मात्री सभा के सदस्य रोहताश पंवार, नीटू आर्य, गोरक्षा दल के सदस्य सुरेश आर्य, समाजसेवा दल के प्रदेशाध्यक्ष हरबेल सिंह मक्कड़, सामाजिक न्याय समिति हरियाणा के प्रधान चंद्रभान, रामफल चमराड़ा, विष्णुधरव मान रक्षा संगठन के सचिव सतपाल मौजूद रहे।