{"_id":"676b8ce2461808ae8a08cda0","slug":"illegal-construction-demolished-in-presence-of-magistrate-panipat-news-c-244-1-pnp1001-129543-2024-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में अवैध निर्माण को तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में अवैध निर्माण को तोड़ा
विज्ञापन
पानीपत। नगर निगम ने शहर की अवैध कॉलोनियों में निर्माण कार्य को तोड़ने की कार्रवाई तेज कर दी है। निगम की टीम ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट की देखरेख में जाटल रोड कश्यप कॉलोनी व सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के नजदीक दो कॉलोनियों में निर्माण कार्य को तोड़ दिया। यहां एक मकान, कई डीपीसी, एक बड़ी दीवार और करीब 20 सड़कों को तोड़ा।
नगर निगम के एटीपी दीपक राणा और बिल्डिंग इंस्पेक्टर अंकित गोयल मंगलवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नगर निगम के एमई वीरेंद्र मलिक के साथ जाटल रोड पर पहुंचे। यहां दोनों नहरों के बीच एसटीपी के नजदीक निर्माण कार्य पर तोड़फोड़ शुरू कर दी। यहां 10-15 मकानों की नींव और करीब 20 सड़क तोड़ी। टीम इसके के बाद कश्यप कॉलोनी पहुंची। यहां एक मकान को गिराने के साथ करीब 80 फीट लंबी दीवार को गिराया। ये सब अवैध रूप से बनाए गए थे। नगर निगम से इनका नक्शा नहीं मंजूर कराया गया था और न ही कॉलोनी का यह हिस्सा वैध था।
नगर निगम के अवैध कॉलोनियों में निर्माण कार्य तोड़ने पर कॉलोनाइजरों के साथ बिना नक्शा पास करा निर्माण करने वालों की परेशानी बढ़ गई। कुछ लोग इस दौरान आगे भी आए लेकिन पुलिस को देखते हुए पीछे हट गए। ऐसे में नगर निगम की टीम की कार्रवाई निर्बाध रूप से चलती रही। नगर नगम के एटीपी दीपक राणा ने कहा कि अवैध कॉलोनी किसी भी सूरत में पनपने नहीं दी जाएगी।

24jjrp15- बेरी। कार्यक्रम को संबोधित करते इंद्रेश कुमार। स्त्रोत- आयोजक- फोटो : udhampur
विज्ञापन