{"_id":"6849f2fa37d564f5b60ba842","slug":"illegal-clinics-are-also-running-in-villages-case-registered-against-two-operators-panipat-news-c-244-1-pnp1001-138505-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: गांवों में भी चल रहे अवैध क्लीनिक, दो संचालकों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: गांवों में भी चल रहे अवैध क्लीनिक, दो संचालकों पर केस दर्ज
विज्ञापन
पानीपत। शहर की नहीं गांवों में भी अवैध क्लीनिक का जाल बिछा हुआ है। एक गली में दो से तीन और कई गांवों में दस से 12 तक क्लीनिक खुले हुए हैं। इनके पास किसी प्रकार का लाइसेंस नहीं है। ऐसे करीब 500 क्लीनिक हैं। स्वास्थ्य विभाग ऐसे क्लीनिक पर कार्रवाई के नाम पर केवल दावे ही कर रहा है। इधर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के पकड़े गए जाटल रोड के दोनों अस्पताल संचालकों पर केस दर्ज कर लिया है।
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की मंगलवार को जाटल रोड पर दो अवैध क्लीनिक पर कार्रवाई के बाद भी बुधवार को कई क्लीनिक में बेधड़क इलाज चलता रहा। महावीर कॉलोनी में एक गली में दो क्लीनिक चल रहे थे। यहां मरीज आ जा रहे थे।
इनके नाम पर इलाज के लिए बाहर एक बोर्ड और क्लीनिक में दवा मिली। मरीजों के बैठने के लिए दो छोटे-छोटे लकड़ी के स्टूल मिले। सौदापुर गांव के अड्डे पर दो क्लीनिक चल रहे हैं। एक के बाहर मेडिकल स्टोर है। यहां अंदर मकान में मरीजों को उपचार भी किया जाता है। बुधवार को दो मरीजाें को ग्लूकोज लगाई गई थी। वहीं चार मरीज दवा लेने के इंतजार में बैठे मिले।