{"_id":"61ccc05fc8f9131bc7162af2","slug":"illegal-clinic-sealed-in-bapoli-panipat-news-knl944002163","type":"story","status":"publish","title_hn":"बापौली में अवैध क्लीनिक सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बापौली में अवैध क्लीनिक सील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बापौली। गांव बापौली स्थित एक क्लीनिक पर बुधवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ते और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारा। अवैध रूप से क्लीनिक का संचालन किए जाने पर उसे सील कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान क्लीनिक में एक महिला मिली, जिसकी मंगलवार की रात डिलीवरी कराई गई थी। इसके साथ ही मौके पर इलाज करते एक युवक को पकड़ा गया। दवाओं को कब्जे लेकर युवक को बापौली पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
क्लीनिक पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम के सदस्य एसआई राज सिंह एवं राजबीर के साथ ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से बापौली सीएचसी इंचार्ज डॉ.सोमबीर एवं फार्मासिस्ट शांतिस्वरूप सचदेवा ने बापौली पुलिस के साथ छापा मारा। मौके पर एक युवक को इलाज करते पकडा गया। पूछताछ में युवक ने बताया कि उसने लैब टेक्निशियन का कोर्स किया है। वह क्लीनिक संचालन का लाइसेंस समेत अन्य जरूरी कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। क्लीनिक में डिलीवरी के बार भर्ती महिला को एंबुलेंस बुलाकर सीएचसी बापौली में भर्ती कराया गया। दवाओं को कब्जे में लेकर क्लीनिक को सील कर दिया गया।
बापौली में क्लीनिक पर अनुमति का कोई दस्तावेज नहीं मिला। इस वजह से उसे सील कर दिया गया। एक युवक को उपचार करता पाया गया। उसे पुलिस को सौंपने के साथ एसएमओ की ओर से बापौली थाने रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। - डॉ. सोमबीर, इंचार्ज, सीएचसी बापौली