{"_id":"68265b1d0ff3333b9b0818f8","slug":"ignous-term-end-exams-will-begin-from-june-12-panipat-news-c-244-1-sknl1016-137021-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: इग्नू की सत्रांत परीक्षाएं 12 जून से होंगी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: इग्नू की सत्रांत परीक्षाएं 12 जून से होंगी शुरू
विज्ञापन
पानीपत। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) की परीक्षाएं प्रशासनिक कारणों से दो की बजाय 12 जून से संचालित की जाएगी। ये फिर 19 जुलाई तक चलेंगी। इग्नू की और से प्रदेश के सभी 42 परीक्षा केंद्रों को इसकी सूचना भिजवा दी गई है।
इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्मपाल ने बताया कि इग्नू ने जुलाई 2025 सत्र के लिए सभी स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में री-रजिस्ट्रेशन 15 मई से आरंभ कर दिए है। जिन विद्यार्थियों ने जुलाई-2024 में इग्नू के विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिला लिया है, उनके लिए 30 जून तक री-रजिस्ट्रेशन करवाना आवश्यक है। वहीं, ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने जनवरी 2025 सत्र में सेमेस्टर आधारित पाठ्यक्रमों जैसे एमबीए, एमसीए, एमकॉम, बीसीए आदि में दाखिला लिया है, उनको अपने अगले सेमेस्टर में री-रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है। री-रजिस्ट्रेशन करवाने की अंतिम तिथि 30 जून है।
री-रेजिस्ट्रेशन के लिए विद्यार्थी इग्नू की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइनल माध्यम से री-रजिस्ट्रेशन करवा सकते है। विद्यार्थियों को चाहिए कि वे अपना री-रजिस्ट्रेशन खुद से ही करवाएं। दाखिले के समय विद्यार्थियों ने जो यूजर आईडी और पासवर्ड बनाया था, उसी का प्रयोग करके विद्यार्थी री-रजिस्ट्रेशन करवा सकते है। यदि विद्यार्थियों को किसी तरह की कोई समस्या आती है तो इग्नू क्षेत्रीय केंद्र करनाल पर विजिट भी कर सकते हैं और इग्नू क्षेत्रीय केंद्र करनाल की ईमेल पर मेल भी कर सकते हैं।