फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   IGNOU's objective is to provide skill and knowledge based education.

Panipat News: कौशल एवं ज्ञान आधारित शिक्षा देना इग्नू का उद्देश्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 07:05 AM IST
विज्ञापन
IGNOU's objective is to provide skill and knowledge based education.
पानीपत। ऑनलाइन लर्निंग और ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग के लिए इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा हैं। इग्नू में दाखिले के लिए साल में दो बार फार्म भरे जाते है। पहला जनवरी सेशन के लिए और दूसरा जुलाई सेशन के लिए। जुलाई सेशन की दाखिला प्रक्रिया अभी जारी है। ये जानकारी इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक व प्रभारी डाॅ. धर्मपाल ने दी। उन्होंने बताया कि जो लोग कौशल आधारित और ज्ञान आधारित शिक्षा लेना चाहते हैं, उनके लिए इग्नू सबसे उपयुक्त विश्वविद्यालय है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इग्नू का उद्देश्य विद्यार्थियों का ज्ञानवर्धन करके उनके लिए उत्थान के समान अवसर उपलब्ध करवाना है। इग्नू रिमोट एरिया, गांव देहात के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा पहुंचाने का कार्य कर रही है। ऐसे विद्यार्थी जो किसी भी कारण से नियमित कॉलेज और विश्वविद्यालय में नहीं जा सकते, ऐसे विद्यार्थी आसानी से इग्नू से पढ़ाई कर डिग्री हासिल कर सकते हैं। जॉब करने वाले अभ्यर्थी भी आसानी से दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से अपनी उच्च शिक्षा जारी रख सकते हैं और इग्नू के किसी भी पाठ्यक्रम में दाखिला ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed