फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   IGNOU launched BA Home Science course

Panipat News: इग्नू ने लांच किया बीए होम साइंस पाठ्यक्रम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 02:57 AM IST
विज्ञापन
IGNOU launched BA Home Science course
पानीपत। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने 12वीं पास छात्रों को एक ओर अन्य मौका देते हुए नया पाठ्यक्रम लॉन्च किया है। इग्नू ने सत्र जुलाई-2025 से बीए होम साइंस कार्यक्रम की शुरुआत की है। यह कार्यक्रम चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम ( एफवाईयुपी) के तहत ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) मोड में उपलब्ध होगा। इच्छुक विद्यार्थी पाठ्यक्रम के बारे में और ज्यादा जानकारी हासिल करने के लिए इग्नू के एडमिशन लिंक पर विजिट कर सकते हैं जिसके लिए अंतिम तिथि 15 जुलाई है।
विज्ञापन


इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्मपाल ने बताया कि इग्नू के बीए होम साइंस पाठ्यक्रम के लिए 12वीं पास छात्र आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, जो विद्यार्थी उच्चतर शिक्षा के साथ-साथ किसी व्यावसायिक क्षेत्र में भी कॅरिअर बनाना चाहते हैं, उनके लिए भी यह बेहतर विकल्प हो सकता है। इस पाठ्यक्रम का माध्यम हिंदी और अंग्रेजी होगा।
विज्ञापन


डॉ. धर्मपाल ने बताया कि इग्नू के इस बीए प्रोग्राम को यूजीसी के करिकुलम और क्रेडिट फ्रेमवर्क के अनुसार तैयार किया गया है और यह नई शिक्षा नीति के दिशा-निर्देशों पर आधारित है। इस पाठ्यक्रम की अवधि तीन साल की होगी, लेकिन छात्र इसे अधिकतम छह साल में पूर्ण कर सकते हैं। परीक्षा हर साल एक बार आयोजित की जाएगी। विद्यार्थियों को इस पाठ्यक्रम में ह्यूमन डेवलपमेंट एंड फैमिली स्टडीज, कम्युनिटी मैनेजमेंट रिसोर्सेज, फूड एंड न्यूट्रीशन, एक्सटेंशन एंड कम्युनिकेशन और फैब्रिक एंड अपेरल साइंस जैसे विषयों के बारे में पढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पाठ्यक्रम में थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों शामिल है, जिसमें छात्र 120 क्रेडिट पूरे करेंगे। इस पाठ्यक्रम का स्टडी मटेरियल प्रिंट और डिजिटल दोनों फॉर्मेट में उपलब्ध करवाया जाएगा। इग्नू के बीए होम साइंस कोर्स की फीस 5000 रुपये सालाना है, जिसमें रजिस्ट्रेशन और डेवलपमेंट फीस भी शामिल है।


बॉक्स


पाठ्यक्रम में दिए अलग-अलग साल के एग्जिट ऑप्शन
इस पाठ्यक्रम में फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाने के लिए अलग-अलग साल के बाद एग्जिट ऑप्शन भी दिए गए हैं। प्रथम वर्ष के बाद अंडरग्रेजुएट सर्टिफिकेट इन होम साइंस मिलेगा। द्वितीय वर्ष के बाद अंडरग्रेजुएट डिप्लोमा इन होम साइंस मिलेगा। तृतीय वर्ष के बाद बीए (होम साइंस) और चौथे वर्ष के बाद बीए ऑनर्स (होम साइंस) की डिग्री विद्यार्थियों को मिलेगी। इसके साथ साथ यह पाठ्यक्रम करने के बाद बाल विकास, शिक्षा, खाद्य और कपड़ा क्षेत्रों में गुणवत्ता नियंत्रण, विषय वस्तु विशेषज्ञ, महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण विभाग और गैर-सरकारी संगठनों में नौकरी के अवसर प्राप्त होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed