फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   IG reached the hospital to inquire about the well-being of the injured policeman

Panipat News: आईजी ने अस्पताल में पहुंच जाना घायल पुलिसकर्मी का कुशलक्षेम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
IG reached the hospital to inquire about the well-being of the injured policeman
घायल सिपाही का हालचाल जानने पहुंची आईजी और एसपी।
पानीपत। बदमाशों की गोली लगने से घायल करनाल की असंध सीआईए के मुख्य सिपाही ऋषि का पुलिस महानिरीक्षक अंबाला मंडल एवं अतिरिक्त प्रभार पुलिस महानिरीक्षक करनाल मंडल सिबाश कविराज (आईपीएस) ने पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह के साथ वीरवार को जीटी रोड स्थित निजी अस्पताल में पहुंचकर कुशलक्षेम जाना।
विज्ञापन

उन्होंने चिकित्सकों से मुख्य सिपाही ऋषि के स्वास्थ्य के बारे में पूछा और बेहतर उपचार करने को कहा। उन्होंने मुख्य सिपाही ऋषि की बहादुरी पर उनकी पीठ थपथपाई और कहा इलाज का पूरा खर्च पुलिस विभाग द्वारा वहन किया जाएगा। इधर पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस महानिरीक्षक सिबाश कविराज ने कहा कि पुलिस बदमाशों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। जिला करनाल के थाना मुनक में हत्या के प्रयास में दर्ज एक मुकदमे में वांछित आरोपियों की धरपकड़ को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे थे। असंध सीआईए में तैनात मुख्य सिपाही ऋषि बुधवार की देर रात को एक बाइक सवार दो संदिग्धों का पीछा कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानीपत के काबड़ी गांव के नजदीक बदमाशों ने पकड़े जाने के डर से निजी गाड़ी से पीछा कर रहे मुख्य सिपाही ऋषि पर गोली चला दी। गोली गाड़ी के शीशे को पार कर मुख्य सिपाही ऋषि के कंधे में जा लगी। मुख्य सिपाही ऋषि ने गोली लगने के बाद भी बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया। बदमाश इस दौरान चकमा देकर मुख्य सिपाही ऋषि की निजी गाड़ी छीनकर फरार हो गए।

उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह देर रात सूचना मिलते ही टीम सहित मौके पर पहुंचे और घायल मुख्य सिपाही ऋषि को अस्पताल में भर्ती कराया। बदमाशों की धरपकड़ के लिए पूरे जिला में नाकाबंदी की।
मुख्य सिपाही ऋषि अब खतरे से बाहर है। वहीं करनाल की सीआईए पुलिस ने देर रात करनाल के अंतर्गत पश्चिमी यमुना नहर बाईपास पर मुठभेड़ के बाद एक बदमाश को काबू कर लिया है जबकि इसका एक साथी मौके से भागने में कामयाब हो गया।
बदमाशों ने पुलिस टीम को देखते ही फायर कर दिया था। पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई की। पकड़े गए आरोपी ने अपनी पहचान जिला सोनीपत के लाठ गांव निवासी सावन के रूप में बताई।
पुलिस जांच में सामने आया कि एक आरोपी यूपी के मामलों में भी संलिप्त है। फरार आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि हरियाणा पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर आईपीएस की जानकारी में मामला लाया गया है। उन्होंने मुख्य सिपाही ऋषि को उचित सम्मान व प्रशंसा पत्र देने की बात कही है।
पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने बताया कि थाना पुराना औद्योगिक पुलिस ने ये वारदात में करनाल की असंध सीआईए प्रभारी की शिकायत पर आर्म्स एक्ट समेत सात धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जिला पुलिस ने वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर आरोपियों की धरपकड़ के लिए नाकाबंदी करने के साथ ही कंट्रोल रूम के माध्यम से आसपास के जिलों में अलर्ट करवा दिया था। इस मामले में करनाल में काबू बदमाश को पानीपत पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आएगी। वहीं, फरार आरोपी की धरपकड़ के लिए सीआईए पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed