फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   If the stadium was not found, then the name was written on the gate

ढूंढे नहीं मिला स्टेडियम तो गेट पर लिखवाया नाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
If the stadium was not found, then the name was written on the gate
स्टेडियम के गेट पर लगा नाम का बोर्ड। - फोटो : Panipat
पानीपत। जिले में एकमात्र स्टेडियम के सामने भी गुजर जाने पर उसका पता नहीं चलता था। स्टेडियम के गेट के ऊपर उसके नाम का बोर्ड लगवाने की 50 वर्ष से किसी ने सुध ही नहीं ली थी। अब उसे अपना नाम शिवाजी स्टेडियम मिल गया है। ये सुध भी तब आई, जब पानीपत में गुजरात से सर्वे करने आई टीम स्टेडियम के चारों ओर चक्कर काटती रही, लेकिन उसे खोज नहीं पाई। ऐसा ही कुछ नवनियुक्त जिला खेल अधिकारी के साथ भी हुआ, उन्हें भी स्टेडियम नहीं मिला। हालांकि अब इस समस्या को समझा गया और अब फ्लैक्स बोर्ड लगाया गया है।
विज्ञापन

नीरज चोपड़ा की जीत के बाद सर्वे करने आई टीम को नहीं मिला था स्टेडियम
नीरज चोपड़ा की जीत के बाद गुजरात से टीम सर्वे करने आई टीम को स्टेडियम नहीं मिला था। टीम को जानना था कि नीरज चोपड़ा की जीत की वजह क्या रहीं, जिसे वे अपने राज्य में लागू कर सकें। पानीपत आने के बाद टीम गूगल मैप पर सर्च करने के बाद भी स्टेडियम के आसपास घूमती रही। स्टेडियम गेट पर नाम न लिखा होने के कारण टीम सामने से ही गुजर जाती थी।
विज्ञापन

नए जिला खेल अधिकारी को भी नहीं मिला था जल्दी स्टेडियम
नए जिला खेल अधिकारी प्रदीप पालीवाल को पिछले महीने पानीपत का कार्यभार सौंपा गया। जब वह स्टेडियम के पास आ गए तो उन्हें भी नहीं मिला था। इसके बाद उन्होंने स्टेडियम के गेट पर नाम लिखवाने का काम किया ताकि बाहर से आए खिलाड़ी या अधिकारी को ढूंढने में परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेडियम में लगवाई गईं बेंच, बहुउद्देश्यीय हॉल का काम हुआ तेज
नए जिला शिक्षा अधिकारी ने खिलाड़ियों की सुविधा को देखते हुए कार्यलय के बाहर व स्टेडियम ग्राउंड के किनारे बेंच लगवाई हैं। खिलाड़ी अभ्यास करने के बाद वहां बैठ सकेंगे। इसके साथ ही बहुउद्दश्यीय हॉल का निर्माण तेज कर दिया गया, जिससे इंडोर गेम्स के खिलाड़ियों को अभ्यास में दिक्कत पेश नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed