फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   If the registered case is not canceled, then farmers will call Mahapanchayat, police posts will be surrounded

दर्ज केस रद्द न हुए तो किसान बुलाएंगे महापंचायत, पुलिस चौकियां घेरेंगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
If the registered case is not canceled, then farmers will call Mahapanchayat, police posts will be surrounded
पानीपत। गेहूं की फसल पर बोनस की मांग रहे किसानों पर पानीपत और डाहर टोल प्लाजा फ्री कराने पर केस दर्ज किया गया है। किसानों ने शनिवार को 3 घंटा 38 मिनट तक प्रदर्शन कर टोल फ्री करवाया था। जिस पर पानीपत टोल प्लाजा जबरन फ्री कराने वाले 20 किसानों पर केस दर्ज किया गया है। एफआईआर में किसी किसान पर केस नामजद नहीं हैं। उधर, डाहर टोल प्लाजा पर टोल फ्री कराने पर छह किसानों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। कुल 26 किसानों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। किसान पुलिस की इस कार्रवाई के खिलाफ महापंचायत कर पुलिस चौकियों का घेराव करेंगे।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि यह मुकदमा गलत दर्ज किया गया है। भारतीय किसान यूनियन चढूनी गुट के प्रधान सुधीर जाखड़ ने आरोप लगाया कि पुलिस जानबूझकर केस दर्ज कर रही है ताकि सरकार को दिखा सके कि पानीपत में किसान आंदोलन कमजोर है। उन्होंने कहा कि जब टोल कर्मियों एवं वहां से गुजर रहे वाहन चालकों के साथ कोई बदसलूकी नहीं हुई तो एफआईआर क्यों दर्ज की गई है। यह गलत हुआ है। पानीपत में किसान महापंचायत बुलाने का निर्णय लिया गया है। पूरे प्रदेश से किसान पानीपत आएंगे और पुलिस चौकियों का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन

हरियाणा में सिर्फ पानीपत के किसानों पर हुई एफआईआर : किसान
किसानों ने कहा कि पूरे हरियाणा में भारतीय किसान यूनियन चढ़ूूनी ने सभी टोल प्लाजा फ्री कराया। कुछ टोल प्लाजा पर किसानों और टोल कर्मियों में नोकझोंक भी हुई लेकिन प्रदेश में सिर्फ पानीपत पुलिस ने ही टोल प्रबंधकों से शिकायत लेकर केस दर्ज किया है। पानीपत टोल प्लाजा पर विरोध करने वाले किसानों पर सेक्टर 13-17 पुलिस चौकी में शिकायत दी गई और केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- केस रद्द नहीं किया तो पानीपत में होगी महापंचायत : जाखड़
पूरे हरियाणा में सिर्फ पानीपत पुलिस ही किसानों को परेशान कर रही है जबकि पूरे प्रदेश के किसानों ने टोल फ्री करवाया था। यदि पुलिस ने केस रद्द नहीं किए तो जिला कार्यकारिणी की बैठक कर महापंचायत बुलाई जाएगी। पूरे प्रदेश के किसान पानीपत में विरोध प्रदर्शन और पुलिस चौकियों का घेराव करेंगे।
- सुधीर जाखड़, जिला प्रधान, भाकियू चढूनी गुट
डाहर टोल फ्री कराने गए छह किसानों पर केस दर्ज
शनिवार को भाकियू चढूनी ग्रुप के सदस्य टोल फ्री कराने पहुंचे थे
संवाद न्यूज एजेंसी
इसराना। डाहर टोल फ्री कराने के दौरान हुए हंगामे में पुलिस ने भारतीय किसान यूनियन चढूनी ग्रुप के पदाधिकारियों एवं किसानों के खिलाफ केस दर्ज किया है। डाहर टोल के मैनेजर की शिकायत पर छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में डाहर टोल प्लाजा के मैनेजर हरदीप चंद ने बताया कि शनिवार की सुबह करीब साढ़े 10 बजे कुछ लोग टोल पर आए। उनके हाथों में डंडे और झंडे थे। उन्होंने आते ही टोल कर्मियों से टोल फ्री कराने के लिए बहस शुरू कर दी। समझाने का प्रयास किया तो जबरदस्ती टोल की लेन के पास पहुंचकर बंद करा दिया। कर्मियों से धक्का-मुक्की की गई। कर्मियों को धमकी दी कि टोल फ्री नहीं किया तो अंजाम भुगतना होगा। जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस ने डाहर टोल मैनेजर की शिकायत पर राम सिंह कुंडू, रामकुमार, मांगेराम, कर्मबीर, सहज भगत और राम सिंह के खिलाफ 8बी नेशनल हाईवे एक्ट 1956 के साथ ही आईपीसी की अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। गौरतलब है कि भाकियू चढूनी ग्रुप की ओर से शनिवार को तीन घंटे के लिए सांकेतिक तौर पर टोल फ्री कराया गया था। किसानों को गेहूं की खरीद पर पांच सौ रुपये बोनस, टोल प्लाजा से 15 किलोमीटर के दायरे में रहने वालों के लिए टोल फ्री कराने, टोल पर स्थानीय युवाओं को नौकरी लगवाने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed