फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   If the lockdown is imposed, the work will be done only in the registered units.

लॉकडाउन लगा तो पंजीकृत इकाइयों में ही होगा काम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
If the lockdown is imposed, the work will be done only in the registered units.
पानीपत। ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे के दौरान यदि लॉकडाउन की स्थिति बनती है तो एमएसएमई पोर्टल पर पंजीकृत औद्योगिक इकाइयों में ही कार्य करने की अनुमति दी जाएगी। अपंजीकृत इकाइयों को बंद कर दिया जाएगा। एमएसएमई के सहायक निदेशक की ओर से इस संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

सहायक निदेशक कपिल मित्तल ने बताया कि औद्योगिक इकाइयों को हरियाणा उद्यम मेमोरेंडम एवं उद्यम रजिस्ट्रेशन के तहत पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। जिन इकाइयों का पंजीकरण होगा, केवल वही लॉकडाउन की स्थिति में खोली जा सकेंगी। बाकी इकाइयों को उत्पादन बंद करना होगा। इसके चलते पंजीकरण पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। जिन औद्योगिक इकाइयों ने अभी तक पंजीकरण नहीं कराया है, वे इस दौरान पंजीकरण करा सकती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि पंजीकृत इकाइयां केंद्र एवं राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रहीं प्रोत्साहन योजनाओं का लाभ उठा सकेंगी। इसके साथ ही सब्सिडी की भी अधिकारी होंगी। औद्योगिक इकाई एवं प्रतिष्ठान पोर्टल पर पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed