{"_id":"685dba8628aaf9375402bcb8","slug":"if-the-drains-are-not-cleaned-then-action-will-be-taken-panipat-news-c-244-1-pnp1001-139319-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: नालों की सफाई नहीं हुई तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: नालों की सफाई नहीं हुई तो होगी कार्रवाई
विज्ञापन
पानीपत। मानसून से पहले सभी नालों और सीवर की सफाई की जाएगी। इसके साथ सड़कों पर गड्ढे भरे जाएंगे। इसमें किसी प्रकार की कमी मिली तो संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ जीटी रोड पर अवैध कटों को बंद किया जाएगा। यहां कोई जबरदस्ती करेगा तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी।
इन सब विषयों पर वीरवार को जिला सचिवालय में आयो सड़क सुरक्षा कमेटी और सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी की बैठक में चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने खास तौर पर बिजली निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि यदि बिजली के पोल नहीं हटाए गए व इन पोलो द्वारा उत्पन्न गड्ढों को नहीं भरा गया उनके कारण कोई दुर्घटना हुई तो वे स्वयं जिम्मेदार होंगे। शहर में कहीं भी गड्ढों की समस्या है तो अधिकारियों को तत्काल संज्ञान लेना चाहिए। संबंधित विभाग अपने-अपने कार्य क्षेत्र में आने वाले नालों की साफ-सफाई पूरी कराएं।
मलिक पेट्रोल पंप के सामने ग्रिल ऊंचा होगी ः उपायुक्त ने मलिक पेट्रोल पंप के पास एलिवेटेड हाईवे की ग्रिल ऊंचा करने के आदेश दिए। इसके साथ नांगल खेड़ी गांव ग्रिल की मरम्मत कराने, बस स्टैंड से चौटाला रोड की तरफ गढ्ढे भरने, सिवाह पुल के नीचे नो पार्किंग का साइन बोर्ड लगवाने व परल ढाबे से पुलिस लाइन की ग्रिल की मरम्मत करने के भी निर्देश दिए। उपायुक्त ने पुलिस लाइन से हीरानंद मक्कड़ गोशाला के पास टूटी ग्रिल की मरम्मत कराने, भारत पेट्रोल पंप व फौजी ढाबे के पास वाले अवैध कट को बंद कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
पानीपत गोहाना ब्रिज व रोड की मरम्मत होगी ः उपायुक्त ने पीयू सोनीपत के प्रतिनिधि को निर्देश दिए कि वे पानीपत गोहाना ब्रिज और रोड की तत्काल मरम्मत कराना सुनिश्चित करें। उपायुक्त ने गोहाना रोड से रेलवे लाइन तक रोड निर्माण करवाने को लेकर भी रेलवे अधिकारियों को कार्रवाई करने की निर्देश दिए। इसी सप्ताह में साइन बोर्ड लगाने को लेकर सुनिश्चित करने के लिए कहा। असंध रोड फ्लाईओवर की मरम्मत कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए। कोरिडोर कट खोलने के लिए एक महीने का समय ःउपायुक्त ने बरसत रोड की तरफ एलिवेटेड हाईवे पर कोरिडोर कट खोलने को लेकर एक महीने में कार्य करने की निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने टोल प्लाजा के पास रोडवेज के निरीक्षकों की तैनाती करने और ऑटो रिक्शा के लिए अलग से स्टाफ लगाने की निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने एनएच 44 की सर्विस लेन पर दोनों तरफ व शहर में खड़े अनधिकृत वाहनों को क्रेन की सहायता से उठाकर पार्किंग स्थल पर ले जाने के आदेश दिए। अब तक इस तरह के 14,200 चालान किए गए हैं।