फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   If stubble is burnt, you will not be able to avail benefits of government schemes for two years.

Panipat News: पराली जलाई तो दो साल तक सरकारी योजनाओं का नहीं ले पाएंगे लाभ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
If stubble is burnt, you will not be able to avail benefits of government schemes for two years.
मतलौडा। कृषि विभाग द्वारा वीरवार को धर्मगढ़ गांव के खेतों में किसानों को पराली प्रबंधन को लेकर कार्यक्रम किया गया। किसानों को पराली प्रबंधन के फायदाें के साथ इसके उल्लंघन पर कार्रवाई के बारे में विस्तार से बताया गया।
विज्ञापन

खंड कृषि अधिकारी विजेंद्र जागलान व कृषि विकास अधिकारी डॉ. जगफूल राठी ने इसके साथ जोशी, कवी, जीतगढ़ व नारा गांव के खेतों में जाकर किसानों के साथ बैठक की। उन्होंने खेतों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि पराली जलाने वाले किसानों को लेकर सरकार सख्त है। अगर किसी किसान ने पराली में आग लगाई तो उसको दो वर्ष तक सरकारी योजनाओं के लाभ से मुक्त कर दिया जाएगा। इसके साथ एमएसपी पर फसल नहीं बेच पाएंगे। इतना ही नहीं जुर्माना लगाने के साथ उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा। किसान पराली व अवशेष जलाने की बजाय इसका प्रबंधन करें। इसमें प्रति एकड़ एक हजार रुपये दिए जाते हैं। किसानों को बेलर नहीं मिल पाते हैं तो वे विभाग में संपर्क कर सकते हैं।उन्होने कहा कि फिल्ड में बेलर आए हुए। किसान पराली के गढढे बनवाएगा तो उसे सरकार की ओर से एक हजार रूपए प्रति एकड़ के हिसाब से दिया जाएगा। किसान रोटावेटर,सुपरसीडर के जरीए भी पराली प्रबंधन कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed