फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   If no appropriate action, take out body from grave

उचित कार्रवाई नहीं हुई तो कब्र से निकाल लेंगे शव

Thu, 11 Feb 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत Updated Thu, 11 Feb 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
If no appropriate action, take out body from grave
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महासचिव हाजी मोहम्मद इसरार की शहरी विधायक रोहिता रेवड़ी के कार्यालय की छत से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरने से हुई मौत का मामला गरमा गया है। हाजी के परिजनों उनकी मौत पर संदेह जाहिर किया है। परिजनों का कहना है कि उन्हें नहीं लगता कि मोहम्मद इसरार की मौत इतेफाकिया हुई है। उन्होंने शहरी विधायक के एक नजदीकी पर मामले को दबा देने पर पैसों का लालच देने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन


इसकी ऑडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो गई हैं। परिजनों ने थाना चांदनी बाग पहुंचकर इसरार की मौत के मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं उनके पुराने मामले की जांच में एक महिला समेत दो पुलिस थानेदारों के नाम भी सामने आए हैं। पुलिस अधिकारियों व एफएसएल टीम ने घटनास्थल का दौरा कर नमूने उठाए।
विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महासचिव मोहम्मद इसरार के परिजन इसके बाद थाना चांदनी बाग पहुंचे। जहां परिजनों ने उनकी मौत के मामले की जांच करने की मांग की है। परिजनों का कहना है कि उन्हें नहीं लगता कि मोहम्मद इसरार की मौत इत्तेफाकिया हुई थी। उन्हें संदेह है कि वह कार्यालय की छत से धक्का दिया गया है। मोहम्मद इसरार के छत से गिरने के बाद विधायक रोहिता रेवड़ी के एक नजदीकी ने उन्हें पुलिस के पास न जाने की सलाह दी थी। उन्होंने कहा कि खुद इलाज कराने की बात कही थी। परिजनों ने इस पूरे मामले की नए सिरे से निष्पक्ष जांच करने की मांग की। थाना प्रभारी अनिरुद्ध चौहान ने परिजनों को उचित व निष्पक्ष जांच करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईजी से मिलेंगे, नहीं तो कब्र से निकाल देंगे शव
मोहम्मद इसरार की मौत के बाद पुराने मामले भी उठने लगे हैं। बताया जा रहा है कि मोहम्मद इसरार जिस मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों व राजनेताओं के चक्कर काट रहा था। उस मामले का संबंध जिला पुलिस में तैनात एक महिला समेत दो थानेदारों से भी संबंध है। ये दोनों उनके पुराने मामले को देख रहे थे। आरोप है कि ये पैसों की भी मांग कर रहे थे। परिजनों ने कहा कि वे वीरवार को रोहतक रेंज आईजी से मिलेंगे। उनको इस मामले में न्याय नहीं मिलता है तो वे शव को कब्र से निकालने को मजबूर होंगे।

कांग्रेसी नेता सांत्वना देने पहुंचे, भाजपाइयों का फोन तक नहीं

भाजपा अल्पसंख्या मोर्चा के प्रदेश महासचिव की मौत के बाद पार्टी का एक भी नेता व कार्यकर्ता परिवार को ढांढस बंधाने नहीं पहुंचा, जबकि कांग्रेसी नेता वीरेंद्र सिंह बुुल्ले शाह ने परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। बुधवार को कांग्रेसी नेता बुल्लेशाह अपने समर्थकों के साथ मोहम्मद इसरार के कुटानी रोड स्थित मकान पर पहुंचे। कांग्रेसी नेताओं ने पीड़ित परिवारजनों को सांत्वना दी और उन्हें हर संभव मदद देने का भी भरोसा दिया।  परिजनों का कहना है कि मोहम्मद इसरार ने कई साल भाजपा में रहकर पार्टी की सेवा की। पार्टी के प्रचार-प्रसार किया, लेकिन भाजपा के नेताओं ने उनकी मौत के बाद घर आना भी उचित नहीं समझा। फिलहाल परिजनों ने पुलिस से मामले की जांच करने की मांग की है।

रेवड़ी बोले कुछ लोग कर रहे राजनीति
शहरी विधायक रोहिता रेवड़ी के पति सुरेंद्र रेवड़ी ने पूरे मामले में जांच में पूरा सहयोग देने की बात कही है। उन्होंने बताया कि वे हादसे के वक्त कार्यालय में नहीं थे और न हादसे के बाद की कोई जानकारी मिली। कुछ लोग उनकी छवि धूमिल करने को लेकर परिवार के लोगों को भड़का रहे हैं। ऐसे लोगों को अपनी सोच में बदलाव लाना चाहिए। वे पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं।

वर्जन
मोहम्मद इसरार के परिजन उनसे मिले हैं और उनकी मौत पर शक जताकर मामले की जांच की मांग की है। अभी तक उनके पास लिखित शिकायत नहीं आई है। पुलिस व एफएसएल टीम ने मौका मुआयना भी कर लिया है। पुलिस शिकायतों के आधार पर आगे की निष्पक्ष कार्रवाई करेगी।

अनिरुद्ध चौहान, प्रभारी, थाना चांदनी बाग पानीपत।

यह है मामला

विदित है कि सोमवार को मोहम्मद इसरार की शहरी विधायक रोहिता रेवड़ी के सनौली रोड स्थित कार्यालय में गया था। उसकी छत से गिरकर मौत हो गई थी। मोहम्मद इसरार भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महासचिव थे। बताया जा रहा है कि मोहम्मद इसरार फोन पर बात करते हुए छत पर चला गया था और यहां से संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिर गया। उनको गंभीर अवस्था में रोहतक पीजीआई में भर्ती करवाया गया। जहां उनकी मंगलवार दोपहर बाद उपचार के दौरान मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed