फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   If children are not enrolled, then they do not even vote, parents roared

बच्चों का दाखिला नहीं तो वोट भी नहीं, विधायक कार्यालय पर गरजे अभिभावक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
If children are not enrolled, then they do not even vote, parents roared
नियम 134ए के तहत पात्र विद्यार्थियों को अलॉट स्कूलों में दाखिला दिलाने की मांग को लेकर अभिभावकों का प्रदर्शन जारी है। मंगलवार को अभिभावक एकत्रित होकर शहरी विधायक प्रमोद विज के कार्यालय पहुंचे। विधायक के न मिलने पर अभिभावकों ने मांगों से संबंधित ज्ञापन विधायक के कार्यालय में मौजूद कार्यकर्ताओं को सौंपा।
विज्ञापन

अभिभावकों ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि उनके बच्चों का दाखिला समय रहते अलॉट स्कूलों में नहीं हुआ तो वे उन्हें वोट भी नहीं देंगे। इससे पूर्व अभिभावक एकत्रित होकर बीईओ कार्यालय पहुंचे और बच्चों को दाखिला कराने की मांग को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

आक्रोशित अभिभावकों ने बताया कि करीब 5-6 प्रमुख निजी स्कूल ऐसे हैं जो नियम 134ए के तहत बच्चों को दाखिला देने से इंकार कर रहे हैं। कभी दस्तावेज अधूरे बताए जाते हैं तो कभी सीबीआई की तरह घरों की जांच की जाती है। वहीं, कुछ स्कूल संचालक दाखिला देने की एवज में 4 से 5 हजार रुपये की मांग कर रहे हैं। कई अभिभावक ऐसे भी हैं जो उक्त राशि जमा करवाकर अपने बच्चे का दाखिला तो करवा चुके हैं। अभिभावकों का आरोप है कि जमा की राशि की कोई रसीद भी नहीं दी गई। अपनी मांगों को लेकर अभिभावकों ने बीईओ तथा विधायक प्रमोद विज के नाम ज्ञापन सौंपा और आक्रोश जताते हुए पात्र विद्यार्थियों को दाखिला दिलवाने की मांग की। संबंधित ने अभिभावकों को सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया जिसके बाद ही अभिभावक वापस लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed