फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   ICU work in limbo, inauguration may be postponed again

Panipat News: आईसीयू का काम अधर में, फिर टल सकता है उद्घाटन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 07:19 AM IST
विज्ञापन
ICU work in limbo, inauguration may be postponed again
पानीपत। जिला नागरिक अस्पताल में इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) का काम अब तक 60 प्रतिशत ही हुआ है। आईसीयू में बेड लगा दिए गए हैं लेकिन अब तक वेंटिलेटर इंस्टॉल नहीं हुए हैं। सी पैप मशीनें व ईसीजी मशीन लगाना भी बाकी है। आईसीयू के लिए अब तक स्टाफ नहीं आया है। आईसीयू के लिए पांच डॉक्टर व 10 नर्सिंग ऑफिसर आनी हैं। स्टाफ का आईसीयू चलाने के लिए प्रशिक्षण भी कराना है। पेडिंग काम के कारण सात जुलाई को होने आईसीयू का उद्घाटन टल गया था। फिर 14 जुलाई को उद्घाटन कार्यक्रम रखा गया। अब अधूरी तैयारियों के कारण यह कार्यक्रम भी लगभग रद्द हो गया है। अब 20 जुलाई के बाद ही उद्घाटन की संभावना है। अंबाला, पानीपत, रोहतक व हिसार में एक साथ आईसीयू का उद्घाटन होगा।
विज्ञापन



दरअसल,जिला नागरिक अस्पताल असंध, सफीदों, शामली, कैराना व घरौंडा से भी मरीज आते हैं। ऐसे में यहां आईसीयू यूनिट की जरूरत है। इसी कारण यहां ओपीडी में भी मरीजों की संख्या अधिक रहती है और गंभीर मरीज भी आसपास के शहरों से रेफर होकर इमरजेंसी वार्ड में आते हैं। यहां आईसीयू की सुविधा होने से मरीजों को रोहतक पीजीआई व खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर नहीं करना पड़ेगा। आईसीयू वार्ड में ही हाई डिपेंडेंसी यूनिट भी तैयार की गई है। इसमें छह वेंटिलेटर लगाए गए हैं। आईसीयू में मरीजों के स्थिर होने के बाद उनको एचडीयू में शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन





वर्जन-

जिला नागरिक अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉ. अमित पोरिया ने बताया कि अभी उद्घाटन की डेट फाइनल नहीं है। डेट ऊपर से तय की जाएगी। आईसीयू का काम तेजी से चल रहा है। इसके लिए लगातार बैठकें भी हो रही हैं। आईसीयू शुरू होने के बाद रोगियों को दूसरे हायर हेल्थ सेंटर में रेफर नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed