फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   ICU will be built in District Civil Hospital

Panipat News: जिला नागरिक अस्पताल में बनेगा आईसीयू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 06:34 AM IST
विज्ञापन
ICU will be built in District Civil Hospital
पानीपत। जिला नागरिक अस्पताल में इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) बनाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी स्वीकृति मिल गई है और आईसीयू वार्ड तैयार भी कर लिया गया है। यह इमरजेंसी के पीछे छह बेड का बनाया है। अब यहां छह वेंटिलेटर इंस्टॉल किए जा रहे है। इसमें 12 बी पैप व सी पैप मशीन लगेंगी। मुख्यमंत्री नायब सैनी छह जुलाई को आईसीयू का उद्घाटन करेंगे। इसको लेकर तैयारी जोरों पर हैं। फिलहाल आईसीयू की प्रभारी डॉ. सुखदीप कौर को नियुक्त किया गया है। यहां पर 20 स्वास्थ्य कर्मियों का स्टाफ रहेगा। स्टाफ को वेंटिलेटर चलाने का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। आईसीयू में दो बेड पर एक नर्सिंग ऑफिसर तैनात रहेगी। सिविल सर्जन ने स्टाफ के लिए मुख्यालय में डिमांड भेजी है।
विज्ञापन

आईसीयू यूनिट प्रदेशभर के नागरिक अस्पतालों में तैयार होगी। पहले फेज में अंबाला, पानीपत, रोहतक व हिसार को चुना गया है। पंचकूला मुख्यालय से बनाई गई डॉक्टरों की टीमें इन सभी शहरों में जाकर नागरिक अस्पतालों का जायजा लेंगी। उपकरणों और स्टाफ की कमी की रिपोर्ट तैयार की जाएगी। फिलहाल आईसीयू के रोगियों को अस्थाई तौर पर भर्ती करना शुरू कर दिया है। दरअसल,जिला नागरिक अस्पताल असंध, सफीदों, शामली, कैराना व घरौंडा से भी मरीज आते हैं। ऐसे में यहां आईसीयू यूनिट की जरूरत है। इसी कारण यहां ओपीडी में भी मरीजों की संख्या अधिक रहती है और गंभीर मरीज भी आसपास के शहरों से रेफर होकर इमरजेंसी वार्ड में आते हैं। यहां आईसीयू की सुविधा होने से मरीजों को रोहतक पीजीआई व खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन


बॉक्स

छह वेंटिलेटर हाई डिपेंडेंसी यूनिट में भी लगेंगे

इमरजेंसी वार्ड के पास ही पीडियाट्रिक हाई डिपेंडेंसी यूनिट भी तैयार की गई है। इसमें छह वेंटिलेटर लगाए गए हैं। यहां पर गंभीर बाल रोगियों का इलाज होगा। पीएचडीयू तैयार होने से एसएनसीयू वार्ड का भार कम होगा। यहां से नवजातों को रेफर नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन-

सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा ने बताया कि छह जुलाई को आईसीयू का उद्घाटन मुख्यमंत्री नायब सैनी करेंगे। आईसीयू को तैयार किया जा रहा है। उपकरणों खरीदे जा रहे हैं। स्टाफ की भी मांग भेजी गई है। छह जुलाई तक सारी व्यवस्थाएं कर ली जाएगी। आईसीयू शुरू होने के बाद रोगियों को दूसरे हायर हेल्थ सेेंटर में रेफर नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed