फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   I did not turn my face, I did not leave, I did not pray again and again... Devotees swayed on hymns

मुख मोड़ीं ना, मैंनूं छोड़ीं ना ऐ विनती बारंबार’... भजनों पर झूमे श्रद्धालु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
I did not turn my face, I did not leave, I did not pray again and again... Devotees swayed on hymns
पानीपत। गुरू कृपा सेवा मंडल पानीपत द्वारा 12वां गुरु कृपा महोत्सव शुक्रवार सुबह गुरु दरबार घेर अराईयां चौक में प्रारंभ हुआ। सर्वप्रथम गणपति पूजन एवं हनुमान चालीसा का पावन पाठ हुआ। संत शिरोमणि स्वामी दयानंद सरस्वती महाराज की अध्यक्षता में दीपक सांवरिया और साहिल सांवरिया की युगल जोड़ी ने अपनी मधुर वाणी में प्रभु आपकी कृपा से सब काम हो रहा है, करते हो मेरे गुरुवर मेरा नाम हो रहा है...’। ‘मेरी हारां वाली सरकार मैं तेरे तों बलिहार, मुख मोड़ीं ना, मैंनूं छोड़ीं ना ऐ विनती बारंबार’ गाकर सभी को झूमने पर विवश कर दिया।
विज्ञापन

सेवा, सिमरण, सत्संग के इस महान कार्यक्रम में परम पूज्य सद्गुरु कांता देवी महाराज, परम पूज्य महंत वेद गोस्वामी महाराज, परम पूज्य ब्रह्मर्षि श्रीनाथ महाराज, परम पूज्य बाई शांति देवी महाराज, परम पूज्य गुरु मां प्रेम गिरि महाराज, परम पूज्य ब्रह्मकुमारी अंजना, पं. अशोक शर्मा ने अपनी सरल वाणी में सत्संग कर मात-पिता और गुरूजनों की सेवा करने पर जोर दिया और कहा कि निष्काम भाव से की गई सेवा का फल लाखों गुना मिलता है।
विज्ञापन

संत शिरोमणि स्वामी दयानंद ने अपनी ओजस्वी वाणी में कहा कि गुरुदरबार की सेवा करने से जन्मों-जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं और पुण्य उदय होकर आपका भाग्य उदय हो जाता है। इसलिए हजार काम छोड़कर भी सेवा के कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। भगत कृष्ण लाल वधवा निष्काम भाव से सेवा करने से हजारों लोग लाभान्वित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस सेवा, सिमरण, सत्संग के इस महान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक प्रमोद विज, नीरू विज, आईजी शिबास कबिराज, अविनाश पालीवाल, प्रेम सचदेवा, पार्षद विजय जैन, पार्षद मीनाक्षी शर्मा, रमेश माटा, कृष्ण रेवड़ी, एसपी बंसल, पवन कुमार का अभिनंदन भगत कृष्ण लाल वधवा, चरणदास सेठी, अनिल शर्मा, हिमांशु वधवा, चंद्रभान वर्मा, रिंकू मल्होत्रा ने माल्यार्पण कर व पट्टिका पहनाकर एवं स्मृति चिह्न देकर किया। संतों, महापुरूषों के सत्संग उपरांत भगवान श्रीराम जी व हनुमान जी की आरती वंदन कर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में पुरुषोत्तम शर्मा, चांद भाटिया, बलविंद्र सिंह, विकास गोयल, बसंत रामदेव, अरूण शर्मा, कृष्ण मोंगा, अशोक चावला, रविश वधवा, जुगल किशोर धीमान, संजीव गुगलानी, केशव गर्ग, बंटी सहित काफी संख्या में भक्तजन उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed