फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   I can't go around anymore, get pension DC sir

Panipat News: अब और चक्कर नहीं काट सकता, पेंशन बनवा दो डीसी साहब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 06:44 AM IST
विज्ञापन
I can't go around anymore, get pension DC sir
पानीपत। डीसी साहब, मैं बूढ़ा हो गया हूं। पिछले लंबे समय से अपनी और अपनी पत्नी की बुढ़ापा पेंशन के लिए बाबुओं के चक्कर काटकर थक चुका हूं। मेरी स्थिति कमजोर है और कार्यालयों में अब और आने की स्थिति में नहीं है। मेरी और मेरी पत्नी की बुढ़ापा पेंशन बनवा दों। यह व्यथा धनसौली गांव निवासी कर्मबीर ने सोमवार को जिला सचिवालय के सभागार में समाधान शिविर में उपायुक्त के सामने रखी। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने समाज कल्याण अधिकारी को समस्या समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उपायुक्त के सामने इस तरह दो घंटे में 212 शिकायत पहुंची। उन्होंने 49 शिकायतों का मौके पर समाधान किया। बाकी के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने साफ कहा कि अधिकारी शिकायतों को बांधकर न बैठें। इनका जल्द समाधान करें। वे जल्द ही इनकी समीक्षा भी करेंगे। इसमें किसी प्रकार की शिकायत लंबित मिली तो संबंधित अधिकारी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सींक गांव निवासी सीमा ने बताया कि लाल डोरे के तहत अलॉट मकान में उन्हें भी मकान का अधिकार है। उपायुक्त ने उनकी समस्या को गंभीरता से सुनकर न्याय दिलाने की बात कही।
विज्ञापन

शंकर पाल निवासी राजनगर ने बताया कि उसकी पेंशन बंद कर दी गई है। डीसी ने समाज कल्याण अधिकारी को शिकायत पर गंभीरतापूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए। मीना वासी दीनानाथ कॉलोनी नूरवाला ने सामने आपबीती सुनाई। उन्होंने कहा कि वह किसी मामले में जेल चली गई थी। एक महीने बाद घर लौटी तो घर से जेवरात व 20 हजार रुपये की नकदी, पानी की मोटर, पंखा व अन्य सामान चोरी मिला। उन्होंने प्रशासन से इस मामले पर संज्ञान लेकर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। निर्मला देवी वासी विद्यानंद कॉलोनी ने बताया कि पंजाब नेशनल बैंक से लोन दिलाने का अनुरोध किया था। वह कई बार चक्कर लगा चुकी है, लेकिन लोन मंजूर नहीं हुआ है। उसको काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उपायुक्त ने एलडीएम को लोन मंजूर कराने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि इनके अलावा भी काफी लोग होंगे। सभी पात्र लोगों का लोन मंजूर किया जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तसवीर सिंह वासी शाहपुर ने प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना का लाभ लेने की मांग की। उन्होंने बताया कि योजना के तहत पंजीकरण करा चुका है। इस मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री कृष्ण छौक्कर, जिला परिषद सीईओ गौरव कुमार, सीटीएम टीनू पोसवाल, डीआरओ विजय सुलतानिया, सीएमओ डॉ. जंयत आहुजा, जिला रोजगार कार्यालय अधिकारी रीतू चहल, जिला मत्स्य अधिकारी अनुज कुमारी, समाज कल्याण अधिकारी जयपान हुड्डा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed