फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   husband kills wife with friend

दोस्त के साथ मिलकर पत्नी को मार डाला, फंदे पर मिला शव

Mon, 26 May 2014 12:23 AM IST
पानीपत
पानीपत Updated Mon, 26 May 2014 12:23 AM IST
विज्ञापन
husband kills wife with friend
पानीपत। शहर के विकास नगर में पति ने अपने दोस्त के साथ मिलकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। शव घर में फंदे पर लटका मिला है। दोस्त ने मृतका व उसके भाई सहित मायके पक्ष के लोगों पर बेटी के साथ दुराचार का आरोप लगा रखा था। कोर्ट में सुनवाई के समय ही वारदात को अंजाम देेने की बात कही है। पुलिस ने पति व उसके दोस्त के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


 थाना शहर के तहत तहसील कैंप विकास नगर में बीती देर रात को गीता देवी (35) का शव घर में फंदे पर लटका मिला। थाना शहर पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शवगृह में रखवा दिया। पुलिस को यहां काफी खून बिखरा हुआ मिला। सूचना मिलते ही सोनीपत के कबीरपुर में रहने वाले मायके पक्ष के लोग पहुंचे। पिता कृष्ण चंद व दूसरे लोगों ने गीता देवी की हत्या की बात कही। उन्होंने पति टीकाराम व उसके दोस्त सुल्तान निवासी शहरमालपुर पर हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गीता के हाथ की नस काटी गई है और गर्दन पर फंदे के निशान हैं। थाना शहर पुलिस ने पिता के बयान दर्ज कर पति टीकाराम व उसके दोस्त सुल्तान के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना शहर पुलिस ने रविवार को दिनभर की गहमा-गहमी के बीच डॉक्टरों के बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पति व सौतेला लड़का भी करता था मारपीट
कृष्ण चंद ने बताया कि उसने अपनी लड़की गीता देवी की शादी 15-16 साल पहले विकास नगर निवासी टीकाराम के साथ की थी। टीकाराम की पहली पत्नी की मौत हो गई थी और उसे पहली पत्नी से करीब 20 साल का लड़का है। आरोप है कि टीकाराम शहरमालपुर निवासी सुल्तान को अपने मायके से पैसे दिलाने के लिए जोर डालता था और उसके साथ मारपीट करता था। उसने कहा कि गीता का सौतेला लड़का भी बेटी के साथ कई बार मारपीट करता था।

पुरानी रंजिश का ले रहे हैं नाम
कबीरपुर, सोनीपत निवासी कृष्ण चंद ने बताया कि उसके लड़के शक्ति की शादी शहरमालपुर निवासी सुल्तान की लड़की के साथ दो अप्रैल 2013 को हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही उनके बीच मनमुटाव रहने लगा। सुल्तान की लड़की ने पति शक्ति सहित सुसराल पक्ष के बाकी सदस्यों पर दुराचार व साथ देने का आरोप लगा दिया। थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया। जिसको लेकर कई बार पंचायत हुई और सुल्तान ने समझौते के नाम पर डेढ़ लाख रुपये भी लिए थे।


उसने आरोप लगाया कि इस मामले में गीता पर भी आरोप है और शक्ति न्यायिक हिरासत में है। उसने आरोप लगाया कि गीता ने कई दिन पहले भी अपने मायके फोन कर टीकाराम द्वारा मारपीट किए जाने की बात कही थी लेकिन उसकी मां ने उसको समझा बुझाकर शांत कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed