फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   husband killed the wife giving betel nut

पति ने सुपारी देकर मरवाई थी पत्नी को गोली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
husband killed the wife giving betel nut
गांव डाडौला में अपने पति संदीप के साथ मायके जा रही ब्यूटी पार्लर संचालिका पत्नी रीटा पर बदमाशों ने गोलियां चलाई थीं और पति ने सेक्टर 29 थाना में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया था। इसके साथ ही पति संदीप ने उसके साथ लिव इन रिलेशन में रह रही महिला के भाइयों पर गोली मरवाने का शक जताया था। इस मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पत्नी रीटा पर उसके पति संदीप ने ही सुपारी देकर गोलियां चलवाई थी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। सीआइए टू प्रभारी वीरेंद्र ने बताया कि आरोपी पति ने दो बदमाश मोहित व दीपक को 50 हजार रुपये की सुपारी दी थी, पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, सोमवार को पुलिस तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ करेगी।
विज्ञापन

सीआइए टू प्रभारी ने बताया कि 28 जून को संदीप अपनी बाइक से पत्नी रीटा को लेकर डाडौला जा रहा था। जब वह गांव के पास पहुंचे थे तो अज्ञात आरोपियों ने उनपर गोलियां चलाई थीं। रीटा के कमर में एक गोली लगी थी। इस मामले में वह गहनता से जांच में जुटे हुए थे, उन्होंने पति को काबू कर पूछताछ की तो उसने पूरी वारदात का खुलासा किया। आरोपी संदीप ने बताया कि वह दूसरी महिला के साथ लिव इन रिलेशन में रहता था। उसकी आठ माह की बच्ची है। लिव इन मेें रहने वाली महिला के मायके वालों ने महिला सेल में उसके खिलाफ शिकायत दे रखी है। वहीं घटना से दो दिन पहले भी वह घर आकर धमकी देकर गए थे। इसके अलावा पत्नी रीटा भी लिव इन रिलेशन में रहने की वजह से घर में कलेश रखती थी। जिसके बाद उसने प्लान तैयार किया और मोहित व दीपक को 50 हजार रुपये की सुपारी दी। उन्हें बताया कि वह डाडौला जाएगा और रास्ते में वारदात करनी है। इस वारदात से पत्नी रीटा उसके रास्ते से साफ हो जाएगी और पुलिस धमकी देने के आरोप में लिव इन में रहने वाली महिला के भाइयों को गिरफ्तार कर लेगी। तीनों आरोपियों को पुलिस सोमवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी और आगे की पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed