{"_id":"6574d6bc410fb443ae0f6c1a","slug":"husband-kicked-pregnant-womans-stomach-for-not-getting-gender-test-done-baby-died-panipat-news-c-244-1-sknl1015-10411-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: लिंग जांच न कराने पर पति ने गर्भवती के पेट पर लात मारी, शिशु की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: लिंग जांच न कराने पर पति ने गर्भवती के पेट पर लात मारी, शिशु की मौत
विज्ञापन
पानीपत/मतलौडा। देश को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली पानीपत की धरती पर एक बेटी के साथ अन्याय कर दिया गया। जलमाना गांव में हरियाणा पुलिस में एक एसआई के बेटे ने लिंग जांच कराने से मना करने पर अपनी गर्भवती पत्नी के पेट पर लात मार दी। आरोप है कि सास और ससुर ने भी मिलकर पीटा। जिस वजह से महिला के पेट में दर्द शुरू हुआ। मायके पक्ष से भाई ने मौके पर पहुंचकर बहन को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां पर पांच दिसंबर को अल्ट्रासाउंड के दौरान गर्भस्थ बच्ची मृत मिली।
सात दिसंबर की डॉक्टर की टीम ने ऑपरेशन कर देर रात मृत बच्ची को निकाला और शव गृह में रखवा दिया। महिला की हालत गंभीर है, वह नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन है। महिला के परिवार ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। परिवार ने थर्मल चौकी पुलिस को शिकायत दी तो शनिवार को पुलिस ने शिशु के शव का पोस्टमार्टम कराया और आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया।
नोहरा गांव निवासी पिंकी ने बताया कि उसकी शादी 18 जुलाई 2021 को जलमाना गांव निवासी नितिन के साथ हुई थी। शादी में उसके पिता ने 35 तोले सोना व क्रेटा कार दी थी। इसके बावजूद उसके ससुर शीशपाल ने अलग से नकदी की मांग की। पिता ने 11 लाख रुपये नकदी दी। दहेज का पूरा सामान दिया। उनके कुल 90 लाख रुपये खर्च हुए थे। शादी के बाद ससुरालियों की प्रताड़ना बढ़ गई। उसे अनपढ़ कहकर ताने मारने लगे। उसे छोटी गाड़ी लाने पर प्रताड़ित करने लगे। शादी के कुछ दिनों बाद ही पति नितिन, सास बीता व ससुर शीशपाल ने मारपीट शुरू कर दी। कई बार पंचायत हुई, लेकिन आरोपियों की मांग बढ़ती गई। शादी के तीन माह बाद पिता ने साढ़े तीन लाख रुपये दिए, ताकि वह बेटी को तंग न रख सके, लेकिन कुछ समय बाद उनकी मांग फिर शुरू हो गई। अप्रैल 2023 में मारपीट की तो वह मायके आ गई और उसने मतलौडा थाना पुलिस को शिकायत दी। जिस पर दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया, जहां पर तीनों ने पंचायत में माफी मांगी। जिस पर वह ससुराल चली गई। एक माह बाद गर्भवती हुई तो उन्होंने फिर से मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। उस पर लिंग जांच कराने का दबाव बनाया, मना करने पर गर्भ में पल रही बच्ची को मारने का प्लान बनाया।
विज्ञापन
चार दिसंबर को पति, सास व ससुर घर पर थे। षडयंत्र के तहत सास ने उसे पोछा लगाने को कहा। उसने कहा कि उसका सातवां महीना चल रहा है, बेड रेस्ट होने के चलते वह पोछा लगाने में असमर्थ है। जिससे सास भड़क गई। बाल खींचकर मारने लगी। उसने बचाव किया तो पति व ससुर ने भी पीटना शुरू कर दिया। उसने छूटने का प्रयास किया तो सास व ससुर ने उसे पकड़ लिया और पति ने गर्भ गिराने के इरादे से उसके पेट पर लात मारी। जिससे पेट में दर्द शुरू हो गया और वह बेसुध हो गई। उसने होश आने पर अपने भाई को फोन किया, जो उसे ससुराल से ले गया। पांच दिसंबर को निजी अस्पताल में चेकअप कराया तो पता चला कि गर्भ में शिशु की मौत हो चुकी है। जिसके बाद उसे नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां पर सात दिसंबर को मृत बच्ची पैदा हुई।
वर्जन
उन्हें आठ दिसंबर को शिकायत मिली थी, जिस पर शनिवार को परिजनों के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, पति समेत तीन पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जांच शुरू कर दी गई है।
- अरविंद कुमार, प्रभारी, थर्मल चौकी पुलिस।