फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Husband committed suicide by hanging due to argument with wife

Panipat News: पत्नी से कहासुनी पर पति ने फंदा लगा दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 06:34 AM IST
विज्ञापन
Husband committed suicide by hanging due to argument with wife
पानीपत। बतरा कॉलोनी में करवाचौथ पर पति ने फंदा लगाकर जान दे दी। उसकी रविवार रात को पत्नी के साथ कहासुनी हो गई थी। पत्नी का व्रत खुलवाने के बाद रात को उसने फंदा लगा लिया। वह बैंक से चल रहे लगभग सात लाख रुपये के लोन से भी परेशान था। पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने मृतक के बड़े भाई के बयान पर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। अब पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

विद्यानंद कॉलोनी निवासी रोशन यादव ने बताया कि उसका छोटा भाई दुर्गानंद कुमार (35) दो बेटों व एक बेटी का पिता था। दुर्गानंद उसके साथ ही मछली मार्केट के पास स्थित जिंदल टेक्सटाइल में काम करता था। रविवार को करवा चौथ था। वह दोनों भाई शाम चार बजे अपने कमरे पर आ गए थे। दुर्गानंद की उसकी पत्नी सोदा देवी के साथ कहासुनी हो गई थी। दोनों के बीच शाम को कुछ देर तक झगड़ा चलता था। रात करीबन नौ बजे दुर्गानंद ने पत्नी सोदा देवी का व्रत भी खुलवाया। इसके बाद पत्नी पड़ोस में महिलाओं के पास बैठ गई। तीनों बच्चे भी उसके पास ही थे। रात 11 बजे तक दुर्गानंद मोबाइल में वीडियो देख रहा था। रात साढ़े 11 बजे जब उसकी पत्नी कमरे में गई तो दुर्गानंद का शव पंखे पर फंदे से लटका हुआ था। उन्होंने इसकी सूचना पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से पूछताछ कर शव को फंदे से उतारा और जिला नागरिक अस्पताल में भिजवाया। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम हुआ।
विज्ञापन


दुर्गानंद ने लगभग एक साल पहले बैंक से सात लाख रुपये का लोन लिया था। प्रतिमाह उसकी लगभग 10 हजार रुपये किश्त जा रही थी। दुर्गानंद का वेतन भी कम था। इसलिए वह घर का खर्च भी सही से नहीं चला पा रहा था। इसलिए वह अक्सर परेशान रहता था। उसके आत्महत्या करने के पीछे यह कारण भी देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन-
पुराना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। उसके परिजनों से आत्महत्या करने के कारण जाने गए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed