{"_id":"61649ed18ebc3e05f212556f","slug":"husband-beaten-up-when-stopped-from-talking-with-non-man-panipat-news-knl862094152","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैर मर्द के साथ बातचीत करने से रोका तो पति को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैर मर्द के साथ बातचीत करने से रोका तो पति को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। तीन माह पहले हुई शादी का रिश्ता तब चूर-चूर हो गया, जब पति ने पत्नी को किसी दूसरे मर्द के साथ बातचीत करते पकड़ा। पति ने पत्नी को समझाने और बात न करने का प्रयास किया तो पत्नी ने उसी पर जानलेवा हमला कर दिया। पति ने पत्नी के खिलाफ महिला थाने में शिकायत दी तो पत्नी अपने परिजनों के साथ पंचायत करने पहुंच गई। पति ने पंचायत में पत्नी की रिकॉर्डिंग सुनाई तो परिजनों ने पत्नी को समझाने की बजाए उसी पर हमला कर दिया।
अंसल ब्लॉक बी निवासी एक युवक ने बताया कि उसकी तीन माह पहले गुजरात के सूरत निवासी एक लड़की के साथ शादी हुई थी। शादी के कुछ दिनों के बाद ही पत्नी ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया था। गत दिनों पहले उसने पत्नी को मोबाइल चेक किया तो उसमें अज्ञात व्यक्ति के साथ बातचीत मिली। उसने पत्नी से इस संबंध में पूछा तो उसने माफी मांगी। पत्नी ने बताया कि वह इस युवक को पहले से जानती है। उसने पत्नी को बातचीत करने से मना कर दिया, इससे नाराज होकर सात अक्तूबर को पत्नी ने उस पर हमला किया, जिस वजह उसके हाथ पर गंभीर चोट लगी।
बेडरूम में भी अज्ञात से बातचीत की, विरोध करने पर रिश्तेदारों को बुलाया
पीड़ित ने बताया कि वह पत्नी के गैर मर्द के साथ बातचीत करने के परेशान हो चुका है। आठ अक्तूबर को पत्नी बेडरूम में बातचीत कर रही थी और उनके परिवार के बारे में गलत बोल रही थी। उसने आवाज सुनी और पत्नी को बातचीत करने से मना किया, लेकिन पत्नी ने उसकी चोट को दबा दिया। दर्द की वजह वह बेड से उछला तो पत्नी नीचे गिर गई। वह दौड़कर बाहर गई और रिश्तेदारों को बुला लिया। उन्होंने रिश्तेदारों को सभी बातें बताई, लेकिन उन्होंने कोई बात नहीं सुनी उल्टा उन्हें जान से मारने की धमकी देकर चले गए।
विज्ञापन
पीड़ित ने बताया कि उसकी पत्नी नौ अक्तूबर को बिना किसी को कुछ बताए चली गई थी। उन्होंने तलाश की तो पता चला कि पत्नी मॉडल टाउन स्थित अपने रिश्तेदारों के घर पर है। उन्होंने पत्नी के खिलाफ 10 अक्तूबर को महिला थाना में शिकायत दी। इसके बाद पत्नी, उसके पिता, मां, भाई, ताऊ का लड़का और अन्य 30 व्यक्तियों के साथ अंसल स्थित जैन संस्थान में पंचायत करने पहुंचे। उसने पत्नी की रिकॉर्डिंग पंचायत में सुनानी शुरू की तो कुछ सेकेंड के बाद ही पिता, भाई, भाभी पर हमला कर दिया।
युवक की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, मामले की गहनता से जांच की जा रही है, जांच में जो भी दोषी मिलेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- रामनिवास, सेक्टर 13-17 थाना प्रभारी