{"_id":"638bb54c6a0b4e59153950a8","slug":"husband-beaten-up-for-leaving-his-wife-at-home-after-a-quarrel-panipat-news-knl1295545100","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: झगड़े के बाद पत्नी को मायके में छोड़ने गए पति को सालों ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: झगड़े के बाद पत्नी को मायके में छोड़ने गए पति को सालों ने पीटा
विज्ञापन
पानीपत। गांव रेरकलां में झगड़े के बाद पत्नी को मायके छोड़ने गए पति पर सालों ने हमला कर दिया। बचाने गए भाई के साथ भी मारपीट की। पीड़ित ने मामले की शिकायत सदर थाना पुलिस को दी है। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
गांव रेरकलां निवासी रवि पुत्र ईश्वर ने बताया कि उसका पत्नी सुषमा के साथ 20 नवंबर को झगड़ा हो गया था। उस समय उसने अपने ससुराल में फोन किया और पत्नी के साथ झगड़ा होने की सूचना दी।
ससुराल पक्ष के लोगों ने कहा कि पत्नी को मायके में छोड़ जाओ, वह समझा देंगे। वह अपने भाई सोनू के साथ अपनी पत्नी को उसके मायके में छोड़ने गया था। वह जैसे ही गाड़ी से नीचे उतरे तो नवीन, रणसिंह, उदय, प्रमोद और ओमा ने मिलकर उस पर हमलाकर दिया और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। वह पानीपत के निजी अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे, जहां पर डाक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें भर्ती कर लिया।