फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Husband accused of rape, FIR lodged

Panipat News: पति पर लगाया दुष्कर्म करने का आरोप, प्राथमिकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Husband accused of rape, FIR lodged
पानीपत। थाना चांदनीबाग में शिकायत देकर एक महिला ने अपने पति पर जबरन गाड़ी में खींचकर दुष्कर्म करने के आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि उनका तलाक का मुकदमा अदालत में चल रहा है। पति ने उसे मिलने के लिए बुलाया था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी ने बताया हर बिंदु पर जांच की जाएगी।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि उसकी शादी मार्च 2023 में पानीपत की एक कॉलोनी निवासी युवक से हुई थी। शादी के बाद से ही पति नशे की हालत में मारपीट करते थे। अप्रैल 2025 से उनका तलाक का मुकदमा दर्ज चल रहा है। रविवार को वह गोहाना रोड के सामने एलिवेटेड पुल के नीचे अपनी गाड़ी में बैठी थी। उसका पति भी वहां पहुंच गया और कार में बैठ गया। इसके बाद उसने जबरदस्ती शुरू कर दी और गाड़ी में ही उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

महिला की शिकायत पर चांदनीबाग थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी महिपाल ने बताया कि महिला की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के हर बिंदु पर जांच की जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed