{"_id":"621e7dd07d974d571b1f396c","slug":"husband-accused-of-attempt-to-murder-panipat-news-knl100567836","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति पर लगाया हत्या के प्रयास का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति पर लगाया हत्या के प्रयास का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। किला थाना क्षेत्र निवासी महिला ने कैथल निवासी पति पर अपनी हत्या का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पत्नी का आरोप है कि उसे करंट लगाकर और ट्रैक्टर चढ़ाकर मारने का प्रयास किया गया। महिला ने पति और सास के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
महिला ने बताया कि पहले पति की मौत के बाद 18 जनवरी 2021 को उसकी कैथल के गांव बागपटी निवासी संतलाल के साथ शादी हुई। सारी जानकारी ससुराल वालों को दी थी लेकिन इसके बावजूद पति ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा। दहेज में कार न लाने पर उसके साथ मारपीट की जाने लगी। बुलेट बाइक और दो लाख रुपये मांगे गए। उसकी मां ने पति को 50 हजार रुपये भी दिए, लेकिन उनकी मांग खत्म नहीं हुई।
महिला का आरोप है कि जब उसे पति की शारीरिक कमी का पता चला तो पति और सास उसे खेत में ले गए। वहां पर करंट लगाकर मारने का प्रयास भी किया। बचने पर उसके ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाने लगे, लेकिन वह बच गई। खेत में उसे तीन दिन तक बंधक रखा। आरोप है कि सास ने देवर और ननदोई के साथ संबंध बनाने का भी दबाव बनाया, ताकि आरोपियों का वंश चल सके। आरोप लगाया कि मामले में पंचायत भी हुई। इसमें पति ने माफी मांगी तो इसके वह ससुराल चली गई, लेकिन वहां पर ले जाकर पति ने जमकर मारपीट की। इसके बाद वह 15 जनवरी को पानीपत आ गई और 24 जनवरी को एसपी शशांक कुमार सावन को शिकायत दी।
विज्ञापन
महिला की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। - इंस्पेक्टर उमर मोहम्मद, किला थाना प्रभारी