फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   'Hunarbaaz' Harsh became the pride of Panipat, honored on reaching college

‘हुनरबाज’ हर्ष बने पानीपत की शान, कॉलेज पहुंचने पर सम्मान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
'Hunarbaaz' Harsh became the pride of Panipat, honored on reaching college
पानीपत। एसडी कॉलेज में पहुंचने पर हर्ष राणा (ग्रीन पगड़ी में) का स्वागत करते हुए किन्नर साधना व सम? - फोटो : Panipat
पानीपत। कलर्स टीवी चैनल के शो ‘हुनरबाज देश की शान’ में पानीपत की शान बने हर्ष भी अपना हुनर दिखाने जा रहे हैं। शनिवार और रविवार को रात 9 बजे होने वाले शो के प्रसारण में उनकी परफॉरमेंस सारा देश देखेगा। इससे पहले वीरवार को एसडी पीजी कॉलेज पहुंचने पर बीसीए प्रथम वर्ष के छात्र ‘हुनरबाज’ हर्ष राणा का जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में हर्ष के साथ उनके गुरु राधे, हाजी साधना किन्नर और सोनिया किन्नर का भी प्रधान पवन गोयल, प्राचार्य अनुपम अरोड़ा, जनसेवा दल से कपिल मल्होत्रा, चमन गुलाटी, समाजसेवी बेला भाटिया, उर्वशी गोयल, अंजू गेरा, नीरजा सिंगला, बू-कलंदर दरगाह से इरफ़ान अली, महमूद ने पगड़ी पहनाकर भव्य स्वागत और सम्मान किया। कार्यक्रम को वूट एप के माध्यम से भी देखा जा सकता है।
विज्ञापन

इस मौके पर हर्ष राणा ने कहा कि कार्यक्रम में जूरी की भूमिका में करण जौहर, मिथुन चक्रवर्ती और परिणति चोपड़ा हैं। वे कलाकारों की परफॉरमेंस परखते हैं। अपनी सफलता पर हर्ष बोले कि यह जीवन का ख्वाब पूरे होने जैसा है। उनके पिता पिता हरबीर सिंह और मां कौशल्या देवी साधारण काम करते हैं। घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है लेकिन उन्हें राधे, हाजी साधना किन्नर और कॉलेज का भरपूर साथ मिला और इसीलिए वे इस मुकाम तक पहुंच पाए। उन्होंने कहा कि वह पूरी कोशिश करेंगे कि वह अच्छा मुकाम हासिल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने कहा कि राधे में नृत्य कला की अद्भुत प्रतिभा विद्यमान है। वह भले ही दिव्यांग हैं, किंतु दूसरों से आगे हैं। उन्होंने कई बच्चों की प्रतिभा को तराशा है। वैष्णवी, कलश मिश्रा के बाद अब हर्ष राणा ने राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होकर कॉलेज की सांस्कृतिक धरोहर को और आगे ले जाने का कार्य किया है।

नौ साल की उम्र से डांस कर रहा
भावना चौक पर किराये के घर पर रहने वाले हर्ष नौ साल की उम्र से डांस कर रहे हैं। उन्हें राधे डांस एकेडमी के साथ हाजी साधना किन्नर का सहारा मिला। फिर वह सफलता की सीढ़ियां चढ़ने लगे। हर्ष भी हाजी साधना किन्नर को अम्मा कहता है। जब हर्ष ने कलर्स के मंच पर अपनी कहानी सुनाई तो सभी की आंखें नम हो गईं थी। हर्ष की बड़ी बहन वर्षा जॉब करती है।

पानीपत। एसडी कॉलेज में हर्ष राणा के स्वागत में आयोजित कार्यक्रम में डांस करता हुआ हर्ष राणा।

पानीपत। एसडी कॉलेज में हर्ष राणा के स्वागत में आयोजित कार्यक्रम में डांस करता हुआ हर्ष राणा।- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed