फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Humanity wired: Doctors asked to take the body out

मानवता तार-तार : डॉक्टरों ने शव बाहर ले जाने को कहा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 06:00 AM IST
विज्ञापन
Humanity wired: Doctors asked to take the body out
पानीपत। राजनगर में एक प्रवासी श्रमिक की एक निजी अस्पताल बीमारी से मौत हो गई। मकान मालिक ने उसके परिजनों से शव को उसके घर लाने से मना कर दिया। निजी अस्पताल ने परिजनों ने जल्द शव को उठाने को बोल दिया। ऐसे में जन सेवा दल के सदस्य शव को उठाकर लाए और फ्रीजर में रखवाया। मृतक की पत्नी की प्रार्थना पर जन सेवा दल के सदस्यों ने शव का अंतिम संस्कार किया। मृतक चार बेटियों व एक बेटे का पिता था और घर में कमाने वाला इकलौता था।
विज्ञापन

जन सेवा दल के महासचिव चमन गुलाटी ने बताया कि नीतिश कुमार (36) मूल रूप से बिहार के नालंदा जिले का रहने वाला था। वह पानीपत के राजनगर में एक मकान में किराए पर रहता था। वह चार बेटियों व एक बेटे का पिता था। सेक्टर 29 में वह एक फैक्ट्री में काम करता था। वह पिछले कुछ दिन से बीमार चल रहा था। उसकी पत्नी ने उसे सनौली रोड पर एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया था। शनिवार रात को उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। यहां डॉक्टरों ने उसे दूसरे निजी अस्पताल में रेफर कर दिया। वहां ले जाने पर उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल के डॉक्टरों ने जल्द अस्पताल से शव बाहर ले जाने को कहा। जब वह शव को अपने किराए के कमरे पर ले जाने लगे तो मालिक ने उनको यहां शव लाने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

उसके परिजन शव को लेकर रोते रहे। फिर एक राहगीर ने उन्हें उनका नंबर दिया। वह सूचना मिलते ही अस्पताल में पहुंचे। शव को वह जन सेवा दल कार्यालय में लेकर आए और यहां फ्रीजर में रखा। रविवार को जन सेवा दल ने शव का अंतिम संस्कार किया और उसके माता-पिता को वीडियो कॉल से अंतिम संस्कार दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed