फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Huge quantity of bomb firecrackers recovered from house in Jawahar Nagar of Tehsil Camp, accused arrested

तहसील कैंप के जवाहर नगर में घर से भारी मात्रा में बम पटाखे बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 02:54 AM IST
विज्ञापन
Huge quantity of bomb firecrackers recovered from house in Jawahar Nagar of Tehsil Camp, accused arrested
पानीपत। थाना तहसील कैंप पुलिस ने रविवार शाम गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए तहसील कैंप के जवाहर नगर में घर पर बम पटाखे बेच रहे युवक को भारी मात्रा में बम पटाखों सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नरेश पुत्र ओमप्रकाश निवासी जवाहर नगर तहसील कैंप के रूप में हुई।
विज्ञापन

डीएसपी मुख्यालय धर्मवीर खर्ब ने बताया कि रविवार को थाना तहसील कैंप पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान फतेहपुरी चौक पर मौजूद थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि नरेश पुत्र ओमप्रकाश निवासी जवाहर नगर तहसील कैंप अपने घर में अवैध रूप से पटाखे बेच रहा है। पुलिस ने नियमानुसार कानूनी प्रक्रिया पूरी करने उपरांत उनकी मौजूदगी में तहसील कैंप के जवाहर नगर में नरेश के मकान पर दबिस दे भारी मात्रा में बम पटाखे बरामद किए। इनमें अनार बम, राकेट, फुलझड़ी, चक्करी, बिजली बम,कलर फ्लावर शाट बम सहित विभिन्न ब्रांड के नाम से अंकित बम पटाखों के पैकेट बरामद किए गए। मौके पर आरोपी नरेश से पटाखे बेचने से संबधित लाइसेंस व परमिट मांगा गया तो उसके पास कोई भी दस्तावेज नहीं मिला। बरामद पटाखों को कब्जा पुलिस में लेकर गिरफ्तार आरोपी नरेश के खिलाफ थाना तहसील कैंप में एक्सपलोसिव एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed