{"_id":"6ad53c79bc6ace5e96089cf5","slug":"huge-crowds-of-devotees-throng-the-ancient-goddess-temple-panipat-news-c-244-1-pnp1001-166248-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: प्राचीन देवी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: प्राचीन देवी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़
Mon, 19 Oct 2026 03:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Mon, 19 Oct 2026 03:09 AM IST
विज्ञापन
देवी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे हनुमान स्वरूप। संवाद
- फोटो : samvad
पानीपत। शारदीय नवरात्र में रविवार को दूसरी सप्तमी रही। प्राचीन देवी मंदिर में शहर से लेकर गांव तक लोग माथा टेकने आए। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर के कपाट पूरे दिन खुले रखे गए, ताकि भक्त बिना किसी असुविधा के सुगमता से माता के दर्शन कर सकें। मंदिर कमेटी के अनुसार, इस बार दो सप्तमी होने के कारण दोनों ही दिन मंदिरों में भक्तों की संख्या खासी अधिक दर्ज की गई, जिससे पूरा मंदिर परिसर माता के जयकारों से गूंज उठा।
प्राचीन देवी मंदिर में सप्तमी के पावन पर्व पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य लालमणि पांडेय ने बताया कि नवरात्र के इन पवित्र दिनों में माता के दरबार में हाजिरी लगाने के लिए अहले सुबह से ही भक्तों का तांता लग जाता है। उन्होंने बताया कि सप्तमी के विशेष दिन पर अकेले एक दिन में करीब 40 हजार श्रद्धालुओं ने मंदिर में पहुंचकर माता रानी के दर्शन किए और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर कमेटी के प्रधान काकू बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार तिथि के विशेष योग के चलते दो सप्तमी होने के कारण दोनों ही तिथियों पर श्रद्धालुओं का भारी सैलाब देखने को मिला, जिसके लिए मंदिर प्रबंधन की ओर से सुरक्षा और दर्शन के विशेष प्रबंध किए गए थे।
अष्टमी और नवमी पूजन को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक
सोमवार को शारदीय नवरात्र के तहत अष्टमी और नवमी पूजन का विशेष अनुष्ठान रहेगा। इसको लेकर बाजारों में खरीदारी का दौर रविवार को चरम पर रहा। शहर के मुख्य बाजारों में कंजक पूजन के लिए उपहार और तोहफे खरीदने के लिए महिलाओं और बच्चों की लंबी लाइनें लगी दिखाई दीं। बाजारों में सुबह से ही ग्राहकों की आवाजाही से रौनक बनी हुई है। कंजक पूजन के लिए इस बार बाजारों में पारंपरिक स्टील के बर्तनों के साथ-साथ पाठ्यसामग्री (स्टेशनरी) की मांग में भी जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मॉडल टाउन स्थित बठला स्टेशनरी के संचालक रमेश कुमार ने बताया कि इस बार लोग कंजक पूजन के लिए पारंपरिक वस्तुओं के साथ स्टेशनरी की जमकर खरीदारी कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि कंजक रूप में पूजी जाने वाली कन्याओं को भेंट की जाने वाली यह स्टेशनरी उनकी पढ़ाई-लिखाई में बेहद उपयोगी साबित होगी, यही वजह है कि इस बार बाजारों में स्टेशनरी की दुकानों पर विशेष चहल-पहल देखने को मिल रही है। संवाद

देवी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे हनुमान स्वरूप। संवाद- फोटो : samvad