{"_id":"6377ee1eae12862e763a56fc","slug":"hsiidc-bids-39-scos-and-booths-in-sector-4-and-7-panipat-news-knl127902335","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचएसआईआईडीसी ने सेक्टर चार और सात में की 39 एससीओ और बूथों की बोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचएसआईआईडीसी ने सेक्टर चार और सात में की 39 एससीओ और बूथों की बोली
विज्ञापन
पानीपत। हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रियल इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कारपोरेशन ने शुक्रवार को रिफाइनरी के पास स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में तीन मंजिला एससीओ (शॉप कम ऑफिस) और दो मंजिला बूथ बनाने के लिए भूमि की ऑनलाइन नीलामी की। नौ नवंबर तक व्यावसायिक साइट का पंजीकरण हो चुका था। कारपोरेशन को इस बार अच्छी कीमत की उम्मीद है, क्योंकि शहर के मुकाबले काफी कम दरें निर्धारित की गई हैं। बिरला कंपनी कई एकड़ भूमि खरीद चुकी है। इसलिए भविष्य में कीमत बढ़ने की भी उम्मीद है। एससीओ और बूथ की बिक्री कीमत का रिकार्ड पंचकूला मुख्यालय में ऑनलाइन दर्ज हो गया है, पानीपत के अधिकारियों को शनिवार तक रिपोर्ट मिलेगी।
एसएचआईआईडीसी ने रिफाइनरी रोड पर नया इंडस्ट्रियल कॉम्प्लेक्स स्थापित किया है। उद्यमियों को वहां भूमि खरीदने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। सुविधाओं के अभाव के चलते उद्यमी फिलहाल भूमि खरीदने से कतरा रहे हैं। विभाग ने यहां इंडस्ट्रियल एरिया बनाने के लिए 1600 एकड़ भूमि ली और शुक्रवार को सेक्टर सात में तीन मंजिला 108 वर्ग मीटर की 11 एससीओ की ऑनलाइन बोली हुई। इसका आरक्षित मूल्य 39.39 लाख रुपये रखा गया था। उम्मीद है कि इनकी बोली 50 लाख तक पहुंची है। इसी सेक्टर में 10 दो मंजिला बूथ जो कि 76.625 वर्ग मीटर में है। इनका रिजर्व प्राइज 13.43 लाख रुपये तय किया गया था। सेक्टर चार में 22.7 वर्गमीटर के दो मंजिला 16 बूथों की भी ऑक्शन की गई है। इनका रिजर्व प्राइज 40.34 लाख रुपये था।
सेक्टर-25 पार्ट टू, सेक्टर-29 पार्ट वन व टू में विशेष रूप से फैक्टरियां स्थापित हैं। शहर के अंदर भी हजारों फैक्टरी चल रही है। इन फैक्टरियों को शहर से बाहर निकालने के लिए रिफाइनरी रोड पर इंडस्ट्रियल एरिया डेवलप किया जा रहा है ताकि शहर में प्रदूषण की समस्या कम हो और व्यवस्था भी सुधरे।