{"_id":"6813d082016b9bba2a01f841","slug":"hotel-near-siwah-bus-stand-demolished-operator-demanded-identification-panipat-news-c-244-1-pnp1006-136272-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: सिवाह बस स्टैंड के पास होटल गिराया, संचालक ने की निशानदेही की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: सिवाह बस स्टैंड के पास होटल गिराया, संचालक ने की निशानदेही की मांग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। प्रशासन ने सिवाह गांव में नए बस स्टैंड के नजदीक एक होटल को गिरा दिया। आरोप हैं कि यह पंचायत की जमीन पर बनाया गया है। होटल संचालक ने अधिकारियों से बहस की और गिराने से पहले इसकी निशानदेही कराने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पास केवल निशानदेही करने के विषय में नोटिस है।
प्रशासन और पुलिस की टीम वीरवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ वीरेंद्र दूहन की देखरेख में सिवाह गांव में पहुंची। यहां बस स्टैंड के पास एक होटल पर कार्रवाई शुरू की। होटल मालिक सतबीर के भाई संदीप ने इसका विरोध किया। उन्होंने कहा कि उनका होटल अवैध है तो बाकी सारी दुकान भी अवैध होंगी।
प्रशासन को इसकी निशानदेही करनी चाहिए। इसके आधार पर आगामी कार्रवाई करनी चाहिए। प्रशासनिक अधिकारियों ने उनको बताया कि होटल गिराने के नोटिस दिए गए हैं। संदीप ने बताया कि उनके पास केवल निशानदेही करने के नोटिस हैं। प्रशासन जबरदस्ती कर रहा है।
विज्ञापन
ड्यूटी मजिस्ट्रेट एसडीओ वीरेंद्र दूहन ने बताया कि उनके पास सिवाह गांव में नए बस स्टैंड के पास अवैध निर्माण को हटाने के आदेश मिले थे। उन्होंंने तत्परता से कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण को हटा दिया है। उनको सिर्फ एक ही अवैध निर्माण को हटाने के आदेश मिले है।