फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Hot winds continued to haunt throughout the night, mercury near 45

Panipat News: रात भर सता रहीं गर्म हवाएं, पारा 45 के नजदीक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 06:09 AM IST
विज्ञापन
Hot winds continued to haunt throughout the night, mercury near 45
यमुनानगर। एक बार फिर से गर्मी अपने चरम पर है। सुबह से लेकर रात तक गर्म हवाएं चल रहीं हैं। पारा 45 डिग्री के नजदीक पहुंच गया है। ऐसे में जहां दिन में गर्मी से लोग परेशान नजर आ रहे हैं वहीं रात को भी गर्म हवाएं परेशान कर रही हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक सब गर्मी से तंग हैं। पहले तो दोपहर के समय ही लू चलती थी, परंतु अब तो सुबह नौ बजे से ही गर्म हवाएं चलने लगी हैं। लोगों का जरूरी कार्यों के लिए भी अपने घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। 11 बजे तक तो गर्म हवाओं के थपेड़े बढ़ जाते हैं।
विज्ञापन

सूरज निकलने के साथ धूप की जो तपिश शुरू होती है, वह आधी रात तक बरकरार रहती है। अब तक तो गर्मी से केवल सड़कें ही सुनसान नजर आ रही थीं, परंतु अब तो सुबह 11 बजे तक काॅलोनियों में भी सन्नाटा पसरने लगा है। दोपहर के समय बाजारों में और प्रमुख चौराहों पर इक्के-दुक्के दोपहिया वाहन चालक नजर आते हैं। दोपहिया वाहन चालक सूती कपड़े से खुद को लपेटे हुए होते हैं, इसके बावजूद गर्मी से राहत नहीं मिलती है। आंखों पर चश्मा लगा होने पर भी तपिश महसूस होती है। रात को भीषण गर्मी सोने नहीं दे रही।
विज्ञापन

पंखा और कूलर की हवा भी ठंडी नहीं लग रही। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अभी अधिकतम और न्यूनतम तापमान में पहले से ज्यादा वृद्धि हो सकती है। अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। गर्मी से बचाव के लिए शीतल पेय पदार्थों का सेवन भी काम नहीं आ रहा है। लोग गर्मी से बचने के लिए कोल्ड ड्रिंक तो कभी नींबू की शिकंजवी पीते हैं। परंतु कुछ मिनट के बाद फिर से गर्मी परेशान करने लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed