{"_id":"708afd0d4ae9ef0e944a8f8ddad21acd","slug":"hospital-ac-coil-torn-two-serious-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में एसी की क्वाइल फटी, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में एसी की क्वाइल फटी, दो गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
Updated Thu, 11 Jun 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
शहर के अग्रसेन अस्पताल स्थित एक कमरे का एयर कंडीशन की क्वाइल फट गई। हादसे के वक्त एक एजेंसी के कारीगर समेत दो कमी को तलाश रहे थे। इसमें एजेंसी संचालक व कारीगर घायल हो गए। इनमें से कारीगर की हालात गंभीर बनी हुई है।
दोनों दिल्ली के उत्तर नगर निवासी हैं और उनको महाराजा अग्रसेन अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
हादसा बुधवार दोपहर बाद करीब पौने दो बजे का है। शहर के महाराजा अग्रसेन अस्पताल के कमरा नंबर 104 में लगा एसी धड़ाम के साथ फट गया। इसमें वेंकटेश और सूरज निवासी उत्तम नगर घायल हो गए। इनमें से सूरज की हालात गंभीर है।
बताया जा रहा है कि नीलकंठ एजेंसी के संचालक वेंकटेश और कारीगर सूरज निवासी उत्तम नगर बुधवार को अस्पताल के कमरे में लगा एयर कंडीशनर चेक करने आए थे। कारीगर सूरज इसको खोलकर ठीक करने लगा और एजेंसी संचालक वेंकटेश साथ में खड़ा हो गया।
विज्ञापन
इसी समय एयर कंडीशनर में प्रेशर ज्यादा हो गया और क्वाइल फट गई। इसमें सूरज और संचालक वेंकटेश घायल हो गया। दोनों को महाराज अग्रसेन अस्पताल में दाखिल कराया। इनमें से सूरज की हालात गंभीर है।
गर्मी के मौसम में एसी कमरे में बेशक ठंडक दे रहे हैं, लेकिन कई बार हादसों का कारण बन रहे हैं। गत दिनों सेक्टर-18 स्थित एक मकान के एसी में आग लग गई थी और कमरे में रखा सारा सामान जल गया था। दमकलकर्मियों ने आधा घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया था।