फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Hope for relief from heat wave, thunderstorm and rain alert issued

लू से राहत की आस, आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Hope for relief from heat wave, thunderstorm and rain alert issued
पानीपत। गर्मी में मौज मस्ती:- दिन-प्रतिदिन जैसे दिन बढ रहे वैसे ळी गर्मी भी और ज्यादा बड़ी जा रहा ह? - फोटो : Panipat
पानीपत। पिछले कुछ दिन तक सूरज के तेवर में नरमी के बाद फिर से वह लोगों को तपा रहा है। हालांकि मौसम वैज्ञानिकों ने आंधी-बारिश का अलर्ट जारी कर कहा है कि हीट वेव (लू) से जल्द राहत मिल सकती है। पूर्वानुमान के अनुसार, बृहस्पतिवार से मौसम में बदलाव संभव है और इससे लोगों को गर्मी से फौरी राहत मिल सकती है।
विज्ञापन

इस बार रिकॉर्ड तोड़ गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है। करीब 21 से 28 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चल रही गर्म हवाओं से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। अधिकतम तापमान में करीब 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। अधिकतम तापमान 42 डिग्री के आसपास है। दिन के समय लू चलने की वजह से लोग घरों में ही रहना मुनासिब समझ रहे हैं।
विज्ञापन

आने वाले दिनों में हरियाणा का अब मौसम कैसा रहेगा, इस पर सभी लोगों की निगाहें टिकी हुई है। ऐसे में मौसम विभाग का पूर्वानुमान लोगों के लिए राहत की खबर लाया है। इस बार कुछ दिनों के लिए राहत जरूर मिलेगी जिसमें तापमान में कमी और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी शामिल है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक हरियाणा में 20 अप्रैल तक मौसम गर्म और शुष्क रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर
20 अप्रैल को राजस्थान के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बनने के कारण पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से गर्मी से हल्की राहत के आसार हैं। साथ ही पश्चिम से पूर्वी हवाओं में मौसम में बदलाव की भी संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के विभिन्न जिलों में 20 अप्रैल की रात और 21 अप्रैल को बादलवाई में गरज के साथ हल्की बारिश होगी।
इन क्षेत्रों में है बूंदाबांदी के आसार
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम और दक्षिण हरियाणा में धूल भरी हवाएं चलेंगी। कहीं-कहीं बादलों की गरज के साथ छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। प्रदेश में 20 व 21 अप्रैल को दिन के तापमान में गिरावट और रात के तापमान में मामूली वृद्धि की भी संभावना है। मौसम विभाग ने बताया है कि इसके बाद 22 अप्रैल से फिर से मौसम गर्म और शुष्क रहने की संभावना है। कुछ दिनों के लिए तापमान में गिरावट और कहीं-कहीं बूंदाबांदी देखने को मिलेगी।
22 के बाद गर्मी बढ़ने के आसार, 45 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान
भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, दो-तीन दिन की राहत के बाद 22 अप्रैल से मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। प्रदेश में लू चलने की संभावना जताई गई है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब, हरियाणा समेत उत्तर भारत में हीटवेव की स्थिति बन सकती है। वहीं, अधिकतम तापमान बढ़कर 45 डिग्री तक पहुंच सकता है।
वर्जन-
राजस्थान के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बनने के कारण पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से गर्मी से हल्की राहत के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के विभिन्न जिलों में 20 अप्रैल की रात और 21 अप्रैल को बादलवाई में गरज के साथ हल्की बारिश होगी। इसके बाद गर्मी बढ़ने और तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। -डॉ. डीएस बुंदेला, मौसम वैज्ञानिक।

क्या होता है हीट वेव
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार किसी स्टेशन पर अधिकतम तापमान मैदानी भागों में 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक, तटीय क्षेत्रों में 37 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक तथा पहाड़ी क्षेत्रों में यह तापमान 30 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक पहुंच जाये तो वह हीट वेव की स्थिति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed